'ऐसे रेप्टे दूंगा..' प्रिंस ने एल्विश यादव को दी थप्पड़ मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल!

Prince Narula Elvish Yadav Fight- एमटीवी रोडीज़ एक ऐसा शो है जहां पर लड़ाई झगड़े देखने को मिलना एक आम बात है। इस वक्त प्रिंस नरुला और एल्विश यादव को लेकर चर्चा हो रही है।
पता चला है कि दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ है। काफी देखा जाता है कि एल्विश यादव किसी की बात सुनते हैं। पता चला है कि प्रिंस ने एल्विश को तमाचाा मारने तक की बात कह डाली है।
दरअसल इस शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसको बाद वो आग की तरह वायरल हो रहा है है। इस प्रोमो में दोनों के बीच बहस और जमकर लड़ाई देखने को मिल रही है। ये बहस पहले आराम से चल रही थी लेकिन बाद में बात इतनी बढ़ी की दोनों एक दूसरे को मारने तक की धमकी देने लगे।
क्या है पूरा मामला
रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी शुरुआत तब हुई जब एल्विश ने प्रिंस से कहा, "संभाल लो अपना टाइम भाई।" एल्विश की इस बात पर प्रिंस ने जवाब देते हुए कहा, "संभला हुआ है भाई।"
इसके अलावा प्रिंस का कहना था कि, ''10 साल से हमारा चल रहा है।'' एल्विश ने कहा,"तुम्हारा कुछ नहीं चल रहा, तुम्हारे जैसे सांप होते हैं जिनके खिलाफ केस लग रखे हैं।" प्रिंस ने कहा, ''सांप तेरे पे केस लग रहे हैं मेरे पे नहीं।''
इस वीडियो के बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई थी। एल्विश ने कह दिया, ''ऐसे रेप्टे देंगे ना।'' इस पर प्रिंस ने भी रिएक्ट करते हुए कहा, ''तू तेरे रेप्टे बात, मैं ऐसे रेप्टे दूंगा कि कुछ समझ नहीं आएगा।''
हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये लड़ाई कहां तक जाती है। आने वाले एपिसोड में इसका खुलासा होगा। ये पहली बार नहीं है कि रोडीज के शो पर प्रिंस की किसी से लड़ाई हुई है। इसके पहले भी कई बार उनका झगड़ा हो चुका है। एल्विश यादव और उनके फैंस इस बात से काफी गुस्से में हैं। देखना है कि सोशल मीडिया पर कोई रिएक्शन आता है या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











