शादी के 6 साल बाद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिश्ते में आई दरार ? लेटेस्ट पोस्ट ने उड़ाए लोगों के होश

Prince Narula-Yuvika Chaudhary Marriage Trouble: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला अपने लेटेस्ट पोस्ट की वजह से आए दिनों सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी दोनों के कपल फोटोज़ वायरल होते हैं तो कभी दोनों के क्यूट वीडियोज फैन्स का दिल जीत लेते हैं, लेकिन हाल ही में खबर मिली है कि कपल के बीच कुछ ठीक नहीं है।
प्रिंस युविका के रिश्ते में आई दरार!
जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की शादी में खिटपिट चल रही है। प्रिंस नरूला के जन्मदिन के मौक पर भी युविका चौधरी ने प्रिंस के लिए सोशल मीडिया पर कुछ भी शेयर नहीं किया था और ना ही उन्हें सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया था। जबकि अपने जन्मदिन पर प्रिंस ने बेटी के साथ एक खूबसूरत पोस्ट साझा किया था।
पत्नी की डिलीवरी के बारे में नहीं पता था....
ऐसे में यह कहा जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दारार आ गई है। इतना ही नहीं इस मौके पर प्रिंस का व्लॉग भी वायरल हो रहा है जहां वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें पत्नी युविका चौधरी की डिलीवरी के बारे में भी नहीं पता था। हालांकि इन खबरों के बीच युविका चौधरी की तरफ से किसी भी तरह को कोई बयान सामने नहीं आया है।
सुर्खियों में आई युविका चौधरी की इंस्टा स्टोरी
इसके साथ ही युविका चौधरी की इंस्टा स्टोरी भी काफी सुर्खियों में है। युविका चौधरी ने एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमें शिव पार्वती थे और उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा- प्यार, भरोसा, देखभाल और जिम्मेदारी। और इसी के बाद ही उन्होंने एक औ स्टोरी शेयर की है जिसपर उन्होंने लिखा- घमंड, पैसा, पावर और अहंकार। युविका चौधरी के इस पोस्ट को देख लोग हैरान रह गए हैं और फैन्स तो यह भी जानना चाह रहे हैं कि दोनों के बीच सब ठीक तो है ना।


Click it and Unblock the Notifications











