..................... Prince Narula Reaction to Arrest Video Going Viral Actor Finally Speaks Out - Hindi Filmibeat

प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी! वायरल गिरफ्तारी वीडियो को लेकर किया बड़ा खुलासा, जानें पूरी सच्चाईं

Prince Narula viral video truth: बिग बॉस 9 और MTV रोडीज X2 के विजेता प्रिंस नरूला अचानक Google Trends पर चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी सर्च तेजी से बढ़ने की वजह एक वायरल वीडियो मानी जा रही है, जिसमें उन्हें पुलिस के साथ चलते हुए दिखाया गया है।

Prince Narula viral video truth

वायरल वीडियो को देखकर कई लोगों ने यह मान लिया कि प्रिंस नरूला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में उन्हें पुलिसकर्मियों के बीच चलते हुए देखा जा सकता है, जिससे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं।

वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

जब इस वीडियो की सच्चाई को लेकर सवाल उठे, तो एक यूज़र ने X (पहले ट्विटर) के AI असिस्टेंट Grok से इसकी पुष्टि करने की कोशिश की। Grok ने साफ किया कि यह वीडियो एडिट किया गया है और इसका किसी भी असली गिरफ्तारी से कोई लेना-देना नहीं है।

अफवाहों पर प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी

लगातार फैल रही खबरों के बीच अब खुद प्रिंस नरूला ने इन दावों पर रिएक्शन दिया है। Telly Chakkar से बातचीत में उन्होंने साफ कहा- 'मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया था। यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था।'

'बिग बॉस 9' से मिली पहचान

प्रिंस नरूला ने साल 2015-16 में प्रसारित हुए बिग बॉस सीजन 9 का खिताब जीता था। इस सीजन को सलमान खान ने होस्ट किया था। शो के दौरान प्रिंस अपने दमदार खेल और मजबूत व्यक्तित्व के चलते दर्शकों के फेवरेट बने। फिनाले में उन्होंने ऋषभ सिन्हा और मंदाना करीमी को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

रियलिटी शोज के 'किंग' क्यों कहलाते हैं प्रिंस?

बिग बॉस से पहले भी प्रिंस नरूला कई रियलिटी शोज जीत चुके थे। वह MTV रोडीज 12 और स्प्लिट्सविला 8 के विजेता रहे हैं। लगातार जीत के चलते उन्हें अक्सर रियलिटी शोज का किंग कहा जाता है। प्रिंस नरूला की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी मुलाकात एक्ट्रेस युविका चौधरी से बिग बॉस के घर में हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर उन्होंने साल 2018 में शादी कर ली।

Read more about: prince narula
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X