पिता बनने वाले हैं प्रिंस नरूला, शादी के 6 साल बाद कपल ने दी गुड न्यूज

Prince Narula and Yuvika Chaudhary are going to become parents: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने फैन्स को एक गुड न्यूज दी है। कपल के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जी हां, युविका चौधरी प्रेग्नेंट हैं। प्रिंस नरूला ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए फैन्स को यह बताया है कि कपल अब पेरेंट्स बनने जा रहा है। बता दें कि कपल ने साल 2018 में शादी की थी। पहली बार दोनों बिग बॉस सीजन 9 में मिले थे। उसके बाद से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट किया है। अब अब शादी के 6 साल बाद माता पिता बनने जा रहे हैं।
प्रिंस नरूला ने इस खुशखबरी को बड़ी ही खूबसूरती से बताया है। उन्होंने एक बड़ी जीप और एक छोटी जीप की तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने एक लंबा और इमोशनल पोस्ट किया है। प्रिंस अपनी पोस्ट में लिखते हैं- 'हेलो सभी लोग, मैं अभी अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं क्योंकि हम बहुत खुश हैं और साथ ही नर्वस भी हैं, भगवान या माता-पिता के लिए आभारी भी हैं और बहुत एक्साइटेड भी हैं। क्योंकि प्रिविका के बेबी आने वाला है बहुत जल्दी अब सब उसके लिए हो जाएगा।'
प्रिंस आगे कहते हैं कि 'युविका चौधरी तुम दूसरे नंबर पर आओगी मेरे मम्मी पापा के लिए मैं दूसरे नंबर पर आ जाऊंगा। क्योंकि हमारी लाइफ का जो सेंटर होने वाला या वाली है वो आने वाला है तो मैं इतना खुश हूं जिसके लिए मैंने इतनी मेहनत की है कि जब भी मैं बाप बनूंगा, उसके लिए सब होना चाहिए।'
उन्होंने आगे कहा कि जब से पता चला है कि युविका प्रेग्नेंट है उस दिन से लेकर आज तक की जर्नी बहुत ही एक्साइटिंग भरी रही है। हर पल इमोशंस से भरे थे। हर स्कैन को देखकर रोने लगते थे और घर आकर खुश होते थे। भगवान का शुक्रिया जिसने हर खुशी दी है हमें, मुझे मेरे जीवन का सबसे अच्छा गिफ्ट देने के लिए धन्यवाद बेबी अब इस गिफ्ट के साथ मैं या हमारे माता-पिता दोबारा जीएंगे। मैं इंतजार नहीं कर सकता जब दादा दादी नाना नानी इसको बड़ा करेंगे। जैसे उन्होंने हमें किया। बेबी तुम उसे अंग्रेजी सिखाना मैं उसे पंजाबी और हिंदी।


Click it and Unblock the Notifications











