MTV Roadies 19: रोडीज के सेट पर प्रिंस नरुला ने गौतम और रिया से की लड़ाई, माफी मांगने की आई नौबत

MTV Roadies 19

MTV Roadies 19: चर्चित रियालिटी शो एमटीवी रोडीज का 19 वां सीजन का आजाग हो चुका है। सोशल मीडिया पर इस शो से जुड़े कई वीडियो सामने आ चुके हैं। इस बार के रोडीज सीजन की टैगलाइन है- कर्म या कांड। शो में एक से बढ़कर एक धुरंधर लोग आकर गैंग लीडर्स को इम्प्रेस कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है वह है प्रिंस नरुला, प्रिंस नरुला रिया और गौतम से भयंकार लड़ाई कर रहे हैं।

दरअसल बात ऐसी है कि, अक्सर देखा गया है कि किसी भी रियलिटी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर लड़ाई होती है, लेकिन रोडीज में तो उल्टी गंगा ही बहती नजर आ रही है।

शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि गैंग लीडर्स आपस में ही भिड़ गए। गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती से प्रिंस नरूला की लड़ाई हो गई।

बहसबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 'रोडीज 19' में गैंग लीडर्स के बीच तनातनी देखने को मिली। दरअसल, प्रिंस नरूला डांसर पेरी शीतल को अपनी टीम में लेना चाहते थे।

मगर रिया और गौतम इसके खिलाफ थे, और उन्होंने पेरी को मौका देने से इंकार कर दिया। फिर क्या था, प्रिंस की गौतम और रिया से बहसबाजी शुरू हो गई। प्रिंस ने रिया और गौतम को बजर दबाने के लिए कहा जिससे कि वह पेरी शीतल को अपनी टीम में ले सकें।

लेकिन वो दोनों इस बात के लिए राजी नहीं हुए। इसके बाद प्रिंस गुस्सा गए और अपनी आवाज तेज कर दी। प्रिंस के बात करने के तरीके से रिया गुस्सा गईं। उन्होंने प्रिंस को उनसे माफी मांगने के लिए कहा, जिस पर प्रिंस ने कहा, ''मैं क्यों माफी मांगू, मैंने कुछ किया ही नहीं, और न ही तू मेरी दोस्त है।''

रिया के बाद प्रिंस की गौतम से भी अनबन हो गई। प्रिंस ने कहा, ''गौतम नहीं चाहता कि मैं बिग बॉस जीतूं। इस पर गौतम बोले- एक होता है बिग बॉस विनर, और एक होता है सिगमा बिग बॉस विनर। यह सुनते ही प्रिंस गुस्सा गए, और कहा 'एक होता है बिग बॉस विनर और दूसरा होता है सारे शोज का विनर।'

इस लड़ाई में रिया भी कूद पड़ीं। वह प्रिंस से कहती हैं, ''तू मेरे बारे में बाहर उल्टी-सीधी बातें करता है।'' प्रिंस ने उनके आरोपों को नकारते हुए गौतम से कहा, ''मेरे को धमकी मत दे।'' हाथ जोड़कर गौतम मुस्कुराते हुए कहते हैं, ''अरे सर, मैं आपको धमकी दे रहा हूं, आपको लग रहा है मेरे चेहरे से?

इस पर प्रिंस कहते हैं कि ये सब तुझ पर सूट नहीं करता भाई। इस नोकझोंक में प्रिंस और गौतम दोनों की आवाज तेज हो जाती है। इनकी लाउड वॉइस से रिया चक्रवर्ती परेशान होकर अपने कान बंद कर लेती हैं। यह देखते ही प्रिंस कहते हैं, ''दुखता है तो कान में कॉटन पहनकर आया करो।''

इन सबके बीच सोनू सूद बजर दबा देते हैं और पेरी फिर प्रिंस की गैंग में शामिल हो जाती है। तो इस तरह से यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसको लेकर फैंस अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: mtv roadies 19 prince narula
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X