पता नहीं वो कैसे डूब गया, 20 मिनट तक पानी में नहीं मिला, भाई की मौत पर रो पड़े प्रिंस नरूला
बिग बॅास 9 फेम प्रिंस नरुला और उनकी पत्नी युविका चौधरी इस साल नच बलिए 9 का हिस्सा बनने वाले हैं। शादी के बाद दोनों पहली बार किसी टीवी शो में एक साथ दिखाई देंगे। प्रिंस और युविका बतौर कपल अपने इस नए आगाज को लेकर काफी उत्साहित हैं।
इस बीच एक खबर आयी कि प्रिंस के भाई की मौत हो गई। नच बलिए की शूटिंग के दौरान प्रिंस को ये खबर मिली। वहीं पर सेट पर प्रिंस का रो कर बुरा हाल हो गया। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार प्रिंस नरुला के भाई रुपेश नरुला की मौत हो गई है।

जो कि कनाडा में रहते थें। मिली जानकारी के अनुसार रूपेश नरूला की मौत टोरोंटो के स्केयरबॅाघ के ब्लफर्स पार्क बीच पर हुई है। वह यहां पर कनाडा डे सेलिब्रेट करने पहुंचे थें। परिवार से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि रूपेश नरुला घर से अपने दोस्तों के साथ कनाडा डे सेलिब्रेट करने निकले थे।जहां समुद्र की एक तेज लहर उन्हें बहा ले गई। पहली बार प्रिंस ने इस हादसे पर एक वेबसाइट से बातचीत की।


Click it and Unblock the Notifications