Armaan Malik की दोनों प्रेग्नेंट पत्नियों से मिलने पहुंचे प्रिंस नरुला, बेबी बंप में बनाया ऐसा वीडियो

Prince Narula With Armaan Malik Pregnant Wives: यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां इन दिनों छाए हुए हैं। दरअसल, अरमान मलिक ने अनी दोनों पत्नियों के एक साथ प्रेग्नेंट होने की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया था। वहीं अब उनकी दोनों पत्नियों के वीडियो समाने आए हैं जिनमें वो अभिनेता प्रिंस नरुला के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए झूमची दिखाई दे रही हैं। प्रिंस नरुला ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर ड्रॉप किए है जो कि मिनटों में वायरल हो गए हैं।
प्रिंस नरुला ने शेयर किए वीडियो
सामने आए इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रिंस नरुला इस दौरान पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ बिंदास अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। तीनों इस वीडियो में तोड़ गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। हर किसी की नजरें इस दौरान दोनों हसीनाओं के बेबी बंप पर थम रही हैं।
अरमान मलिक हुए ट्रोल
बता दें कि अरमान मलिक सोशल मीडिया और यूट्यूब पर काफी मशहूर हैं और उनकी फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। उनको सोशल मीडिया पर 1.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैँ। हालांकि जब से अरमान मलिक ने अपनी दोनों बीवियों की प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की है तभी से जहां हर कोई उन्हें बधाईयां दे रहा है तो वहीं काफी सारे लोग उन्हें इस जुदा अंदाज के लिए जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
जी हां, उनकी पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक अपने बच्चों के साथ गर्भवती हैं। इसके अलावा भी उनका एक बेटा है। जैसे ही दोनों पत्नियों की प्रेगनेंसी की खबर आई तो उनको सोशल मीडिया पर काफी बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। इसके अलावा एक ने लिखा, ''और तू ये प्रमोट कर रहा है।'' एक यूजर का कहना था, ''क्या दो पत्नियां रखना कानून अपराध नहीं है? क्या हम 1800 ई. में रह रहे हैं।'' एक ने पूछा, ''दोनों लड़कियों से शादी क्यों की? मतलब दूसरी शादी क्यों।''
खूब वायरल हुआ पोस्ट
इस तरह से लोग यूट्यूबर को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। यूट्यूबर के द्वारा पोस्ट की गई ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों का कहना है कि ये लोग देश की जनसंख्या बढ़ाने का कारण है। हालांकि इन कमेंट्स पर अभी तक अरमान मलिक का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications