'हम अलग-अलग घरों में रह रहे थे'.. प्रिंस-युविका ने फाइनली तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात?

Prince Narula and Yuvika Choudhary: अपनी शादी को लेकर लंबे समय से चल रही अफवाहों के बाद प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने पहली बार खुलकर इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

Prince Narula and Yuvika Choudhary

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के चैट शो डबल डेट में दोनों ने बताया कि कैसे एक छोटी-सी गलतफहमी ने तलाक की अफवाहों को जन्म दिया। साथ ही उन्होंने प्रेग्नेंसी, पोस्टपार्टम और अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर के बारे में भी खुलकर बात की।

Also Read
Dhamaal 4 Advance Booking: 41 घंटे में बिकीं 43907 टिकटें, क्या धमाल फ्रेंचाइजी का टूटेगा रिकॉर्ड?
Dhamaal 4 Advance Booking: 41 घंटे में बिकीं 43907 टिकटें, क्या धमाल फ्रेंचाइजी का टूटेगा रिकॉर्ड?

तलाक की अफवाहों पर सफाई देते हुए प्रिंस नरूला ने बताया कि उनके एक व्लॉग की बात को लोगों ने पूरी तरह गलत समझ लिया। उन्होंने कहा, "जब मैंने एक व्लॉग डाला था, लोगों ने उसे गलत समझ लिया। उस समय मैं बहुत दबाव में था। युविका की प्रेग्नेंसी चल रही थी और एक वक्त ऐसा था कि मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या-क्या संभालूं। उसी समय मैं नया घर भी बनवा रहा था और काम भी कर रहा था। मेरी इच्छा थी कि हमारा बच्चा नए घर में आए।

इसलिए मैंने युविका से कहा कि धूल-मिट्टी से एलर्जी से बचने के लिए वह कुछ समय अपनी मम्मी के घर चली जाएं। उसी दौरान मैंने व्लॉग में कहा था कि 'हम अब साथ नहीं रहते', मेरा मतलब सिर्फ इतना था कि वो अपने घर पर थीं और मैं अपने घर पर था। लोगों ने इसका मतलब निकाल लिया कि हम अलग हो गए हैं। हम सिर्फ दूरी की वजह से अलग-अलग घरों में रह रहे थे, रिश्ते में नहीं।"

दोनों ने बताया कि शुरुआत में इन अफवाहों से उन्हें काफी परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने महसूस किया कि उन्हें हर बात का जवाब दुनिया को देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी साझा किया कि पहली बार माता-पिता बनने का सफर भावनात्मक उतार-चढ़ाव, नई जिम्मेदारियों और कई चुनौतियों से भरा हुआ था, जिसकी वजह से सब कुछ संभालना आसान नहीं था।

मां बनने के बाद के अनुभव पर बात करते हुए युविका चौधरी ने पोस्टपार्टम के दौर को याद किया। उन्होंने कहा, "बहुत मुश्किल था, मानसिक रूप से भी और शारीरिक रूप से भी। जब आपका वजन बढ़ता है तो आपका आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। आपकी सबसे बड़ी लड़ाई खुद से होती है। बाहर की दुनिया क्या सोचती है, उसे भूल जाइए। उस समय आपके अंदर बहुत कुछ चल रहा होता है और कई बार आपको खुद भी समझ नहीं आता कि आपके साथ क्या हो रहा है। कई बार लगता है कि कोई आए और आपको समझाए, लेकिन आखिर में यह सफर आपको खुद ही तय करना पड़ता है।"

बातचीत उस समय और भावुक हो गई जब अंगद बेदी ने युविका से पूछा कि उन्होंने उस दौर का सामना कैसे किया। इस सवाल का जवाब देते हुए युविका अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने बताया कि वह एक तरफ पोस्टपार्टम से जूझ रही थीं और दूसरी तरफ प्रिंस की एंग्जायटी को भी संभाल रही थीं। उन्होंने कहा कि उस मुश्किल समय में सिर्फ एक ही बात उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती रही-उनकी बेटी को किसी भी तरह इस कठिन दौर का असर महसूस न हो। युविका की यह भावुक बात सुनकर नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी भावुक हो गए।

फैंस के बीच प्यार से 'प्रिविका' के नाम से मशहूर प्रिंस और युविका की यह दिल से की गई बातचीत सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों के पीछे की सच्चाई और एक रिश्ते में आने वाली उन चुनौतियों को सामने लाती है, जिनके बारे में अक्सर लोग नहीं जानते। प्यार, भरोसे और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ निभाने की उनकी कहानी डबल डेट के सबसे भावुक और यादगार एपिसोड्स में से एक बन गई है।

Read more about: prince narula
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X