शादी के 6 सालों बाद प्रिंस नरुला-युविका चौधरी का ऐलान, बहुत जल्द हम अपने पहले बच्चे को...

Prince Narula Yuvika Chaudhry: टीवी का सबसे क्यूट कपल कहां जाने वाला प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आज के वक्त में काफी पॉप्युलर है। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उन्हें कई सारे रियलिटी शोज में भी देखा जा चुका है। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 9 में हुई थी और यहीं से दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई।
प्रिंस नरूला पहली ही नजर में युविका चौधरी पर फिदा हो गए थे।बिग बॉस 9 में प्रिंस नरूला को विनर घोषित किया गया। हालांकि दोनों की लव स्टोरी रियलिटी शो के बाहर भी काफी मशहूर रही और बाद में दोनों का प्यार भी मुकम्मल हुआ। इसके बाद 12 अक्टूबर साल 2018 में दोनों ने शादी कर ली थी।
लेकिन आपको बता दें कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी को 6 साल हो चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्होंने बेबी प्लानिंग नहीं की है। हालांकि खबर आ रही है कि जल्दी ही दोनों बच्चे की प्लानिंग करने वाले हैं। इसको लेकर दोनों से भारती टीवी के लेटेस्ट एपिसोड में सवाल भी किया गया था।
भारती टीवी के लेटेस्ट एपिसोड में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी से सवाल किया गया कि वह अपने पहले बच्चे का स्वागत कब करने वाले हैं। जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि जल्दी ही। प्रिंस नरूला ने इस पर बात करते हुए कहा कि वह मुंबई में घर मिलने के बाद में अपने आगे के जीवन की शुरुआत करेंगे।
प्रिंस नरूला ने इस पर आगे बात करते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक बच्चे की प्लानिंग इसीलिए नहीं की है क्योंकि वह मुंबई में घर लेना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि "मुझे बच्चा तब करना था जब मेरा मुंबई में घर हो। मैं काम कर चुका हूं और स्पीड में भागना भी ना हो। हर चीज को मैं वक़्त दे सकूं।" हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से ही इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।


Click it and Unblock the Notifications











