प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के रिश्ते में आई दरार! सरेआम पत्नी को बोल दिया 'झूठा'

Prince Narula

Prince Narula and Yuvika Chaudhary rift in relationship: प्रिंस नरूला और युविका चौधरी दोनों काफी लविंग कपल कहलाते आए हैं।

दोनों की मुलाकात बिग बॉस सीजन 9 के दौरान हुई थी और तब से ही दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। दोनों ने अक्तूबर 2018 में सात फेरे ले अपने रिश्ते को मजबूत बना लिया, बता दें कि कुछ दिनों पहले ही युविका मां बनी हैं उन्होंने बेटी को जन्म दिया था, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार पड़ती नजर आ रही है।

प्रिंस युविका के रिश्ते में आईं दूरियां
यूं तो बच्चे के आने से रिश्तों में काफी अच्छे बदलावों को देखा गया है, लेकिन फिलहाल तो प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के बीच के रिश्ते में दरार पड़ती नजर आ रही है। जी हां, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी दोनों ही एक दूसरे पर सवाल उठा रहे हैं। दोनों की ब्लॉग पर पब्लिक फाइट देख लोगों को एक बड़ा झटका लगा है।

प्रिंस-युविका ने लगाए एक दूसरे पर आरोप!
हाल ही में युविका ने अपने बताया था कि प्रिंस उनकी डिलीवरी के समय मौजूद नहीं थे। जबकि प्रिंस का कहना है कि युविका ने उन्हें डिलीवरी के बारे में नहीं बताया था। वहीं हाल ही में प्रिंस ने एक व्लॉग शेयर किया है। जिसमें वह पत्नी को पूरी तरह से नजरअंदाज करते नजर आए और इसके बाद प्रिंस ने खुलआम पत्नी को झूठा करार दिया है।

प्रिंस ने इंस्टा पोस्ट में लिखी ऐसी बात
दरअसल 2 दिसंबर को प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टा पर एक स्टोरी शेयर की थी। जिसमें वह बिना नाम लिए अपनी बात कहते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में प्रिंस लिखते हैं- 'कुछ लोग व्लॉग्स में झूठ बोलकर सच्चे बन जाते हैं और कुछ लोग चुप रहकर गलत साबित हो जाते हैं। क्या इस जमाने में रिश्ते से ज्यादा व्लॉग जरूरी है।' प्रिंस के इस स्टेटमेंट के बाद से लोगों को यह हिंट तो मिल गया है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

प्रिंस के व्लॉग में नजर नहीं आईं युविका
इतना ही नहीं इसके बाद प्रिंस नरूला ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में पत्नी युविका को पूरी तरह से नजरअंदाज किया। उनके पूरे व्लॉग में उन्होंने युविका का जरा भी जिक्र नहीं किया। जबकि युविका ने अपने व्लॉग में प्रिंस के बारे में कई बातें कहीं साथ ही में उन्होंने प्रिंस का बर्थडे सेलिब्रेशन भी दिखाया। प्रिंस के इस तरह के पोस्ट और पत्नी को अनदेखा करता देख फैन्स भी उनसे नाराज हो रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X