..................... कोरोना होने पर प्रिंस नरूला युविका चौधरी ने बोला झूठ, अब डेंगू भी हुआ | Prince Narula and Yuvika Chaudhary lied about not having corona, down with dengue - Hindi Filmibeat

अस्पताल में भर्ती हैं प्रिंस नरूला - युविका चौधरी, कोरोना पॉज़िटिव होने पर कह दिया था झूठ

मशहूर रियलिटी कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों को डेंगू हो गया है। उन्होंने बताया कि इसका कारण है कि एक महीने पहले दोनों को कोरोना हो गया था। कोरोना पॉज़िटिव होने के कारण उनकी इम्यूनिटी पर असर पड़ा है और अब वो डेंगू से पीड़ित हैं।

हालांकि कुछ महीने पहले जब खबरें आईं कि प्रिंस नरूला और युविका चौधरी कोरोना पॉज़िटिव हैं तो युविका ने इन खबरों का खंडन किया था और कहा था कि हमारी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।

prince-narula-and-yuvika-chaudhary-lied-about-not-having-corona-down-with-dengue

युविका ने कहा था कि वो और प्रिंस चंडीगढ़ से मुंबई सारी सुरक्षा लेकर लौटे हैं और चूंकि घर लौटते ही उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर दिया था इसलिए लोगों को लग रहा था कि उन्हें कोरोना है। हालांकि अब दोनों कोरोना पॉज़िटिव नहीं हैं और दोनों ने माना कि एक महीने पहले वो कोरोना पॉज़िटिव थे।

झूठ बोलने के पीछे का कारण बताते हुए प्रिंस - युविका ने कहा कि वो दोनों कोरोना पॉज़िटिव तो थे लेकिन उनके अंदर बिल्कुल लक्षण नहीं थे। ऐसे में वो नहीं चाहते थे कि उनके फैन्स का बीमारी को लेकर डर खत्म हो जाए क्योंकि फैन्स आंख बंद कर अपने स्टार्स को फॉलो करते हैं। इसलिए प्रिंस युविका ने कोरोना पॉज़िटिव होने की बात सबसे छिपाई।

फिलहाल प्रिंस और युविका, डेंगू का ईलाज कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि दोनों जल्दी ही स्वस्थ होकर घर लौट आएं और खुद को सुरक्षित रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X