Prince Narula के घर गूंजी किलकारी, मां बन गईं Yuvika Chaudhary, बेटी हुई या बेटा जानिए डिटेल्स!

Prince Narula Yuvika Chaudhary Baby Girl- प्रिंस नरूला और युविका चौधरी आज काफी खुश हैं क्योंकि आज दो खास मौके हैं। एक तो करवा चौथ है और दूसरा ये है कि आज उनके घर में नन्ही किलकारी गूंजी है।
जी हां, युविका चौधरी ने एक बच्ची को जन्म दिया है और प्रिंस पापा बन गए है। जैसे ही ये खबर सामने आई उनके चाहने वाले लगातार उनको बधाइयां दे रहे हैं और फैंस भी सोशल मीडिया पर रिएक्ट कर रहे हैं।
प्रिंस नरूला टीवी के काफी मशहूर अभिनेता हैं और कई रियालिटी शो का भी हिस्सा रहे हैँ। बेटी के जन्म के बाद उनका करियर किस तरह से बदलता है ये तो आने वाला वक्त ही बताने वाला है। खबरों की मानें तो दिन बीते दिन शाम को युविका ने बेटी को जन्म दिया था।
2015 में हुई मुलाकात
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की मुलाकात पहली बार 2015 में बिग बॉस 9 के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों को रिश्ता आगे बढ़ा था और साल 2018 में उन्होने शादी कर ली थी। तब से अब तक दोनों शानदार जिंदगी बिता रहे हैं और मस्ती करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आती हैं जिनको काफी प्यार मिलता है।
बेटी ही चाहिए थी
टाइम्स नाऊ की एक खबर की मानें तो कुछ समय पहले प्रिंस ने इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया था। उन्होने बताया था कि उनको बेटी ही चाहिए। हालांकि अब उनको मनोकामना पूरी हो चुकी है। आज खास दिन इसलिए भी है क्योंकि पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। एक सुहागन महिला करवा चौथ पर मां बनी है इससे अच्छी बात भला क्या हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











