Roadies 19: शो के दौरान प्रिंस नरुला और रिया चक्रवर्ती में हुई तगड़ी बहस, फैंस की बड़ी चिंता

Roadies 19: बहुचर्चित रियालिटी शो रोडीज 19 अभी ऑन एयर नहीं हुआ है लेकिन शो अभी से ही सुर्खियों में आना शुरु हो गया है, शो को लेकर अभी से ही इस शो में अनबन की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। हाल ही में खबर आई है कि शो रोडीज 19 के जज प्रिंस नरुला और रिया चक्रवर्ती के बीच तगड़ी बहस हो गई है, जिसके चलते मेकर्स को शो की शूटिंग बीच में रोकनी पड़ी।
इस पर शो में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद होस्ट कर रहे हैं, इसके अलावा शो में गैंग लीडर के तौर पर रिया चक्रवर्ती, प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी नजर आएंगे। जैसे ही फैंस को यह जानकारी मिली, फैंस ने सोशल मीडिया के जारिए से अपना उत्साह जाहिर किया।
अब खबर आई है कि शो शुरु होने से पहले ही शो के जज प्रिंस नरूला ने जिस रिया चक्रवर्ती का बचाव किया था अब उसी से एक्टर की बहस हो गई है और बहस ऐसी हुई है कि दोनों ने साथ में काम करने से भी मना कर दिया है।
मामले की बात करें तो गैंग लीडर के तौर पर रखे गए प्रिंस नरूला, गौतम गुलाटी और रिया चक्रवर्ती के बीच शूटिंग की शुरुआत से ही सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था, तीनों को एकसाथ तालमेल बैठाने में दिक्कत हो रही थी लेकिन गौतम और रिया सब्र के साथ चीजों को संभाले हुए थे परंतु प्रिंस ने चीजें खराब कर दी।
रिपोर्ट्स की मानें तो किसी बात पर रिया और गौतम की प्रिंस से बहस हो गई और प्रिंस ने रिया से अमानवीय तरीके से बात की और उन्हें धमकी भी दी। बस फिर क्या था, रिया से प्रिंस का बर्ताव सहा नहीं गया और उन्होंने क्रू से इस बात की शिकायत कर दी।
ऐसा कहा जा रहा है कि फिर कुछ देर बाद प्रिंस को जब उनकी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने रिया से माफी भी मांगी लेकिन रिया ने प्रिंस की माफी को एक्सेप्ट नहीं किया। जाहिर है कि कोई भी ऐसा बर्ताव सहन नहीं करेंगा।
खैर अभी ऑफिशियर तरीक से इसको लेकर कोई पुष्टि तो नहीं की गई है, देखना होगा कि आगे क्या होता है और इसको लेकर रिया क्या प्रतिक्रिया देती है। बैसे बता दे कि इससे पहले प्रिंस नरूला ने रिया चक्रवर्ती को सपोर्ट करने वाली बात पर सफाई दी थी।


Click it and Unblock the Notifications
