Rhea Chakraborty के साथ काम नहीं करना चाहते प्रिंस नरुला और गौतम गुलाटी? चौंका देगी खबर!

कुछ समय पहले खबर आई थी कि रिया चक्रवर्ती काफी जल्दी वापसी करने वाली हैं और इसके लिए वो तैयारी कर रही हैँ। इस शो का नाम है रोडीज इसका इंतजार लंबे समय से लोगों को है।
रिया चक्रवर्ती के साथ इस शो में गौतम गुलाटी, सोनू सूद, प्रिंस नरूला और रिया चक्रवर्ती जैसे जज नजर आने वाले हैं। हालांकि जिसका डर था वही हुआ है और इस शो को लेकर एक विवाद शुरुआत में ही सामने आ गया है।
पता चला है कि रिया चक्रवर्ती के साथ शो शूट करने से गौतम गुलाटी और प्रिंस नरुला ने इंकार कर दिया है। शो को लेकर जब रिया चक्रवर्ती के नाम का ऐलान हुआ था तब ही कुछ लोगों ने इस शो को बायकॉट करने की मांग की थी और वो सभी सुशांत सिंह राजपूत के फैंस थे।
लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि तनाव अब सेट पर फैल गया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो ट्रोल होने के डर से गौतम और प्रिंस ने रिया के साथ शूटिंग नहीं करने का फैसला किया है। जी हां, इस खबर के सामने आते ही धमाका हो गया है और लोग हैरान कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो सोशल मीडिया से लगातार दोनों को हेट्स मैसेज मिल रहे हैं और लोग उनको इसीलिए ट्रोल कर रहे हैं वो रिया के साथ काम करेंगे। यही कारण बताया जा रहा है कि प्रिंस और गौतम ने ये बात कही है और इसको लेकर अब बातें होना शुरु हो गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications











