प्रिंस नरूला पर लगा 20 लाख रिश्वत लेने का आरोप, घसीटा गया युविका चौधरी का नाम, जानें क्या है पूरा मामला

Prince Narula

Prince Narula accused for taking 20 lakh Bribe: एमटीवी रोडीज का शो जब से आया है तब से सुर्खियों में रहा है। शो के साथ ही शो के कंटेस्टेंट भी जमकर लाइमलाइट में रहे हैं। फिलहाल तो इस समय रोडीज XX के नए सीजन के लिए ऑडिशन चल रहे हैं, लेकिन इसी के साथ ही शो आए दिनों विवादों से भी घिरा रहता है।

फिलहाल तो प्रिंस नरूला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल रोडीज के एक कंटेस्टेंट ने प्रिंस के ऊपर आरोप लगाया है कि उन्होंने 20 लाख रुपये की रिश्वत ली है। बता दें कि इस मामले में सिर्फ प्रिंस ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी युविका चौधरी का नाम भी घसीटा जा रहा है।

दरअसल शो के होस्ट रणविजय ने खुलासा किया कि कंटेस्टेंट का कहना है कि प्रिंस ने उनसे शो में जगह देने के लिए 20 लाख रुपये की डिमांड की है, लेकिन प्रिंस ने इतना सुनते ही रिएक्ट किया। मेरा भाई पिछले पांच सालों से शो में आना चाहता है। वह पिछले 5 सालों से लगातार कोशिश कर रहा है, लेकिन उसका नहीं हो पाया। तो अब जाकर उसने ऑडिशन देना बंद किया।

प्रिंस ने कहा- मेरा भाई तो कब से शो के ऑडिशन जे रहा था, लेकिन मैंने कभी भी किसी से ये नहीं कहा कि मेरा भाई आ रहा है तो प्लीज देख लेना। वह खुद ये यहां ऑडिशन देने आया। प्रिंस की इन बातों को सुन कंटेस्टेंट ने कहा कि इस मामले पर प्रिंस की पत्नी युविका से बात करने को कहा गया था। कंटेस्टेंट ने यह भी कहा कि इस डील को फाइनल करने के लिए प्रिंस ने 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, लेकिन इतना सुनते ही प्रिंस गुस्से से लाल हो जाते हैं। वह कहते हैं कि मेरे तक बात रहती तो चुप भी रह जाता, लेकिन अब इसमें मेरी पत्नी का नाम भी घसीटा जा रहा है। इसके बाद कुशधीर ने कहा इसे साबित करने के लिए उनके पास कोई सबूत नहीं है। तभी प्रिंस ने कहा- क्यों तुम्हें लगाता है कि हम बिकाऊ हैं।

More from Filmibeat

Read more about: prince narula yuvika choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X