प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी क्राइम ड्रामा 'अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर' का टीज़र किया रिलीज

By Filmibeat Desk

प्राइम वीडियो ने आज अपनी आगामी क्राइम ड्रामा 'अक्कड़ बक्कड़ रफू चक्कर' का टीज़र रिलीज़ कर दिया है। श्रृंखला का निर्देशन और निर्माण स्वर्गीय राज कौशल ने किया है। अमन खान द्वारा लिखित, श्रृंखला राज कौशल का आखिरी डायरेक्टोरियल वेंचर है जो 3 नवंबर 2021 को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होगी।

विक्की अरोड़ा की मुख्य भूमिका के साथ-साथ श्रृंखला में अनुज रामपाल, स्वाति सेमवाल, मोहन अगाशे, शिशिर शर्मा और मनीष चौधरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Akkad Bakkad Rafoo Chakkar

दर्शकों को एक संभावित लेकिन रोमांचक घोटाले से रूबरू करवाते हुए, यह टीज़र आपको उत्साहित कर देगा। टीज़र में भार्गव शर्मा (विक्की अरोड़ा द्वारा अभिनीत) और उसके दोस्त भारत का पहला नकली बैंक खोलने की योजना बनाते हैं और लोगों को इसमें पैसा जमा करने के लिए कहते है और वे इन पैसों के साथ भाग जाते हैं।

दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देने के साथ, शो एक दिलचस्प वॉच होने का वादा करता है जहाँ हर कोई यह अनुमान लगाएगा की, कि वे भाग जाएंगे या पकड़े जाएंगे!

इस टीजर वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस ने भी इस वीडियो की तारीफ की है। इन यूनिक टाइटल और कलाकारों के काम को दर्शकों ने पसंद किया है। अब देखना ये है कि 3 नवंबर को जब ये फिल्म रिलीज होगी तो इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। देखिए इस फिल्म का टीजर वीडियो।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X