रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन, अंतिम संस्कार आज, मातम में 'राम-लक्ष्मण'

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Death

Ramanand Sagar Son Prem Sagar Death: 'रामायण' जैसे मशहूर सीरियल बनाने वाले रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार उनका आज (31 अगस्त) सुबह 10 बजे निधन हो गया। प्रेम सागर इंडस्ट्री में बतौर निर्माता और सिनेमैटोग्राफर काम करते थे। उनके निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वे काफी सीनियर थे और इंडस्ट्री में उनका नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता था।

उनके निधन पर 'रामायण' में लक्ष्मण जी का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने दुख जताया है। इंस्टाग्राम पर स्टोरी में सुनील ने लिखा, "यह दुखद समाचार शेयर करते हुए अतयंत दुख हो रहा है रामानंद सागर जी के पुत्र प्रेम सागर जी परलोक सिधार गए हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और घरवालों को इस दुख की घड़ी सहने की शक्ति दें।"

प्रेम सागर ने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की थी। यहां उन्होंने कैमरे और फोटोग्राफी का काम सीखा। इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्होंने भारतीय मनोरंजन की दुनिया में बड़ा योगदान दिया। उन्होंने अपने पिता रामानंद सागर की कंपनी सागर आर्ट्स के लिए काम किया।

रामानंद सागर को 'रामायण' सीरियल के लिए याद किया जाता है। प्रेम सागर ने इस और ऐसे कई प्रोजेक्ट्स के लिए कैमरामैन का काम किया। उनका काम इतना शानदार था कि हर सीन यादगार बन गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X