नच बलिए 7: प्रीती ज़िंटा का रिप्लेसमेंट इतना धमाकेदार!
[टेलीविजन] नच बलिए 7 में प्रीती ज़िंटा इस हफ्ते नहीं दिखाई देंगी। उन्हें अपने किसी कमिटमेंट की वजह से विदेश जाना पड़ा। लेकिन जहां एकता कपूर किसी शो में हो तो कोई टेंशन क्यों ले। प्रीती ज़िंटा का रिप्लेसमेंट शो में आ चुका है और धमाकेदार रिप्लेसमेंट।
दरअसल, इस हफ्ते शो को जज करेंगे कोरियोग्राफर और एबीसीडी डायरेक्टर रेमो डीसूज़ा। रेमो शो में अपनी आने वाली फिल्म एबीसीडी 2 का प्रमोशन करने आए थे जब उनसे जज बनने का निवेदन किया गया जिसे रेमो ने बेहिचक मान लिया।
[नच बलिए 7: #TooMuch खुलासे, दूसरे की बलिए से बद्तमीज़ी?]
इतना ही नहीं रेमो आगे भी शो में बने रह सकते हैं पर वो केवल प्रीती ज़िंटा के भारत लौटने पर डिपेंड करेगा। रेमो स्टार प्लस पर ही अपना शो डांस प्लस भी लेकर आ रहे हैं इसलिए उनका स्टार इंडिया के साथ व्यवहार बहुत अच्छा है।
[कैसा नच कैसा बलिए, इस एक्टर की 'तीन बीवियां' पहुंची शो पर!]
खैर, प्रीती बीच शो में भारत छोड़कर क्यों गई इसके बारे में बस अटकलें लगाई जा रही हैं। सूत्रों की मानें तो उनकी इस विदेश यात्रा के पीछे मैगी और नेस्ले कंट्रोवर्सी का काफी बड़ा हाथ है।


Click it and Unblock the Notifications
