बॉलीवुड की यह क्यूट एक्ट्रेस बनेंगी 'नच बलिए' की जज!
[टेलीविजन] 'नच बलिए 7' का जज कौन होगा? इस सवाल का जवाब दर्शकों को अब तक नहीं मिल पाया है। एक ओर जहां कंटेंस्टेंट्स के नाम धीरे धीरे सामने आ रहे हैं, वहीं जज के फाइनल नामों पर अभी प्रश्न चिन्ह बना है। लेकिन आपको बता दें, ताजा खबरों के मुताबिक, बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानि कि प्रीटि जिंटा बतौर जज दिखाई दे सकती हैं।

प्रीटि जिंटा भले ही काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब हैं। लेकिन हो सकता है कि हाल ही में आप उन्हें छोटे पर्दे पर बतौर जज देंखे। जी हां, फिल्मों की यह चुलबुली एक्ट्रेस एक बार फिर अपने फैंस के सामने होंगी। खबरों के अनुसार, शो के निर्मातओं ने प्रीटि को शो में जज बनने का ऑफर दिया है। हालांकि प्रीटि ने इसके लिए हामी भरी है या नहीं, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।
पढ़ें- Wow: वापस आने वाली हैं टेलीविजन की यह सुपरहिट एक्ट्रेस
रिपोर्ट के अनुसार, 'नच बलिए 7' में प्रीटि जिंटा के साथ पॉपुलर लेखक चेतन भगत और कोरियोग्राफर मरजी जज की कुर्सी पर दिख सकते हैं। बहरहाल, प्रीटि जिंटा को यूं टेलीविजन पर देखना काफी दिलचस्प होगा। आखिरी बार प्रीटि को हमने फिल्म 'हैप्पी एडिंग' में कैमियो निभाते देखा था।
विशेष नोट- फिल्म जगत और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications