..................... pregnant sana khan gets uncomfortable and sweatening at baba siddique iftaar party reacts on viral video - Hindi Filmibeat

इफ्तार पार्टी में बिगड़ी प्रेग्नेंट सना खान की हालत, आनन-फानन में खींचते हुए निकले शौहर, बोली- अब नहीं...

husband dragging pregnant sana khan

Sana Khan Video: पूर्व अभिनेत्री सना खान जो कि अब निकाह के बाद इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं, वो अब शौहर अनस सैयद के साथ अपना परिवार आगे बढ़ा रही है। प्रेग्नेंट सना खान को हाल ही में बाबा सिद्दिकी की इफ्तार पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रेग्नेंट सना को आनन फानन में लेकर निकले शौहर
दरअसल, प्रेग्नेंट सना खान की हालत इस पार्टी में जरा खराब हो गई थी ऐसे में शौहर अनस सैयद आनन फानन में उन्हें पार्टी से बाहर ले जाते दिखाई दिए और इस दौरान सना से चला तक नहीं जा रहा था। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सना खान ने कमेंट सेक्शन पर रिएक्ट करते हुए अपनी हालत के बारे में अपडेट भी दिया है। वीडियो में सना और चलने के लिए मना करती दिखाई दे रही हैं।

सना खान ने बताई पूरी बात
सना खान का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया जिसके बाद कुछ लोग उनके पति को ऐसे खींचने पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे। ऐसे में सना खान ने अपनी हालत के बारे में कमेंट सेक्शन में बताते हुए लिखा, "ये वीडियो मैंने अभी देखा। मैं जानती हूं ये वीडियो में सभी भाई बहनो और यहां तक की मुझे भी अजीब लग रहा है। हमारा कार और ड्राइवर से कॉन्ट्रैक्ट नहीं हो पा रहा था। बाहर आने के बाद हमें काफी देर तक खड़ा रहना पड़ा जिसके कारण मेरे पसीने छूट रहे थे और मैं काफी असहज महसूस कर रही थी। ऐसे में वो कोशिश कर रहे थे कि मैं जल्द से जल्द गाड़ी में बैठ पाऊं और थोड़ा पानी और हवा से अच्छा महसूस करूं। मैं ही थी जिसने उसे बताया कि चलो जल्दी से चलते हैं क्योंकि हम उन लोगों को परेशान नहीं करना चाहते थे जो सभी मेहमानों की तस्वीरें खींच रहे थे। ऐसे में आप सभी से अनुरोध है कि इसे किसी और तरह से ना देखें। आपकी चिंता के लिए आप सभी का एक बार फिर से धन्यवाद। यहां सभी को ढेर सारा प्यार।"

सना का पहला बच्चा
सना खान के इस वीडिये के वायरल होने के बाद नेटिजंस उनके पति को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे थे। ऐसे में सना के इस कमेंट को पढ़ने के बाद पूरा मामला साफ हो गया है। बता दे कि निकाह के बाद सना बहुत जल्द अब अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है। सना के पहले बेबी के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं।

Read more about: sana khan anas sayyed bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X