रमजान में बड़े से बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट गौहर खान ने पति जैद संग की ऐसी हरकत, मच गया बवाल

Gauahar Khan Baby Bump: बॉलीवुड अभिनेत्री गौहर खान इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और बहुत जल्द अपने पहले बच्चे को जनम देने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद से गौहर अपनी तस्वीरों और वीडियो को लेकर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी अपनी नित नई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी कड़ी में गौहर ने अपना नया वीडियो ड्रॉप किया है जो कि काफी वायरल हो रहा है और एक्ट्रेस को इस वीडियो के कारण काफी आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है।
दरअसल, हाल ही में गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति जैद के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। ब्लैक कलर के ट्राउजर और मल्टी कलर के शिमरी ओवरसाइज्ड टॉप में गौहर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, जैद व्हाइट टी-शर्ट के साथ लूज पैंट पहने हुए आंखों पर पतला सा चश्मा लगाए काफी कूल दिख रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए गौहर ने कैप्शन में एक हार्ट इमोजी के साथ 'माशा अल्लाह' लिखा है। वीडियो में गौहर का बेबी बंप भी साफ देखा जा सकता है।
जहां गौहर के फैंस उनके इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं, वहीं नेटिजंस के एक वर्ग ने रमजान के पाक महीने में रोमांटिक डांस करने पर गौहर और जैद को खूब खरी-खोटी सुनाई है। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बेशरम, रमजान का भी लिहाज नहीं है।' वहीं, दूसरे ने लिखा, 'ये रमजान है और तुम लोग डांस कर रहे हो, सीरियसली।' एक अन्य यूजर ऐतराज जताते हुए लिखा, 'रमजान में इतनी बेशर्मी।'
गौहर और जैद अपने बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'इंस्टेंट बॉलीवुड' के साथ अपनी एक पुरानी बातचीत में होने वाले पैरेंट्स गौहर और जैद ने पैरेंटहुड को लेकर बात की थी। जैद ने कहा था कि वह अपने और गौहर के जीवन में इस सुंदर पल का हिस्सा बनकर धन्य महसूस कर रहे हैं और इससे बड़ी कोई भावना नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











