Shoking- प्रेग्नेंट डाएंड्रा बिग बॉस से आउट..सलमान नाराज़
बिग बॉस के घर से अक्सर ऐसी खबरें आती हैं जिनपर भरोसा करना नामुमकिन सा हो जाता है। खासतौर पर जब खबरें घर में चल रहे किसी अफेयर से जुड़ी हों। बिग बॉस 8 से भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। खबर के अनुसार डाएंड्रा मां बनने वाली हैं। पिछले कुछ दिनों से डाएंड्रा की तबियत खराब थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर टेस्ट के बाद उनके मां बनने की पुष्टि की जा रही है। हालांकि इस खबर की वास्तविकता को लेकर चैनल या किसी प्रतिभागी की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है।
खबर ये भी है कि सलमान खान इस खबर से काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि बिग बॉस एक पारिवारिक शो है और पिछले कुछ सीजन से जिस तरह की हरकतें बिग बॉस में हो रही है उनके चलते सलमान खान की इमेज पर भी बुरा असर पड़ रहा है। सलमान खान ने पिछले साल कहा था कि वो अब बिग बॉस होस्ट नहीं करेंगे लेकिन बाद में वो राजी हो गये। अब इस बार फिर से वो बिग बॉस के प्रतिभागियों की हरकतों से परेशान हो गये हैं।
ज्ञात हो कि पिछले दो हफ्तों से डाएंड्रा और गौतम के बीच काफी नजदीकियां देखी जा रही थीं। कई बार तो दोनों घर के बाथरुम में भी बंद नजर आए। इन बातों को डाएंड्रा के मां बनने की बात से भी जोड़ा जा रहा है। फिल्हाल डाएंड्रा को बिगबॉस 8 से बाहर कर दिया गया है। अब देखना ये हैं कि इन खबरों में भला कितनी सच्चाई है।


Click it and Unblock the Notifications












