Inside Video: प्रेमानंद जी से मिलने के बाद टीवी की सीता ने खाए केकड़े, पार्टी में प्रेग्नेट भारती की हालत खराब

Bharti Singh Prawn Party

Bharti Singh Prawn Party Video: कॉमेडियन भारती सिंह इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को जमकर इंजॉय कर रही हैं। ऐसे में पति हर्ष लिंबाचिया और परिवार के साथ साथ उनके दोस्त भी उन्हें जमकर पैंपर कर रहे हैं। भारती सिंह एक बार फिर से अपने इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के साथ पार्टी करती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

भारती सिंह के इस वीडियो की बात करें तो इस दौरान वो मस्ती के साथ साथ जरा हैरान परेशान भी दिखाई दे रही हैं और इसका कारण है पार्टी में सर्व की जाने वाली डिश। भारती सिंह के साथ इस वीडियो में टीवी की सीता यानि के देबीना बनर्जी और तेजस्वी प्रकाश भी दिखाई दे रही हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान बड़ी सी टेबल पर बकेट भरकर बड़े बड़े केकड़े सर्व किए हैं। ये देखकर देबीना और तेजस्वीर काफी एक्साइटेड नजर आई है लेकिन वीडियो में भारती मुंह बनाती दिखाई दी। भारती के एक्सप्रेशन से पता चलता है कि वो केकड़े खाने के लिए जरा भी एक्साइटेड नहीं बल्कि उन्हें ये देखकर भी घिन्न सी आ रही है।

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स काफी गुस्से में दिखाई दिए। गुस्साए सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद सेलेब्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'कितने दुख की बात है। इंसानों के रूप में जानवर।' एक और कमेंट है, 'छी। काश! इनको भी कोई एक दिन ऐसे ही खाए। कर्मा हमेशा वार करता है।' एक ने लिखा, 'आ थू। बहुत ही घटिया।' एक यूजर ने देबिना बनर्जी को निशाने पर ले लिया और लिखा, 'और इनमें से एक वो है जो सीता का कैरेक्टर प्ले कर चुकी है और प्रेमानंद जी के पास जाके अच्छे करम प्रमोट कर चुकी हैं। और फिर अब जीव हत्या प्रमोट कर रही है।'

मालूम हो कि इस साल अगस्त में देबिना बनर्जी गुरमीत चौधरी के साथ प्रेमानंद जी महाराज से मिलने पहुंची थीं। वहां उन्होंने बेटियों के लिए आशीर्वाद लिया था। गुरमीत और देबिना ने 2008 में टीवी सीरियल 'रामायण' में राम और सीता का किरदार निभाया था, और तभी से फैंस उन्हें असल जिंदगी में भी उसी स्वरूप जैसा मानने लगे थे। यही वजह रही कि देबिना को यूं केंकड़ा खाते हुए लोग भड़क गए। हालांकि, फैंस तीनों हसीनाओं को एक साथ इंजॉय करता देख काफी खुश नजर आए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X