कपिल शर्मा ने 100 करोड़ की कमाई की है, मैं 25 करोड़ की डिमांड करती,चौंक जायेंगे
Recommended Video

कपिल शर्मा कंट्रोवर्सी पर पहली बार उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने खिलाफ में बोला है। हाल ही में कपिल शर्मा के प्रीति के खिलाफ पुलिस केस की कॅापी लीक हुई है।
इस कॅापी में कपिल ने प्रीति के खिलाफ 25 लाख की डिमांड और शो पर लोगों को बुलाने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया है। इस पर प्रीति ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा है कि मुझे पता है कि कपिल ने पिछले एक साल में 100 करोड़ की कमाई की है।

जब मुझे पैसे मांगने ही होते तो 25 लाख क्यों मांगती । मैं 25 करोड़ भी मांग सकती थी। ये कोई बॅालीवुड की कहानी नहीं चल रही है कि एक्स गर्लफ्रेंड कपिल को बर्बाद करने की कसम खाएगी। इस तरह के आरोप से केवल सामने वाले की सोच पता चलती है।
हम सच में कपिल को खुश देखना चाहते हैं। कपिल शर्मा फैंस क्लब से लोग शो देखने आते थे। सभी को पता है कि शो में एंट्री फ्री में होती थी।ये सब बेबुनियाद आरोप है।
बहरहाल,प्रीति और कपिल ने एक दूसरे को सीक्रेट तौर पर डेट किया था। मौनी रॅाय से लेकर सृति झा तक कई स्टार हैं जो चुपके चुपके एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या कर चुके हैं..यहां देखिए उनकी एक झलक..


Click it and Unblock the Notifications











