प्रीति पुरी कर रहीं मातृत्व सुख की तैयारी

नौ वर्ष के अपने अभिनय सफर में प्रीति अब तक अन्य धारावाहिकों के साथ 'कसौटी जिंदगी की', 'क्योंकि.. सास भी कभी बहू थी' और 'कहीं तो होगा में' में अभिनय कर चुकी हैं।

'सनसाइन प्रोडक्शन' के परिचालन प्रमुख विपिन चौधरी की जीवनसंगिनी प्रीति ने आईएएनएस को बताया, "मैं अगले साल मां बनने की तैयारी करूंगी। मेरी शादी के तीन साल पूरे हो गए हैं। अब मुझ पर परिवार का दबाव है। 'आज की हाउसवाईफ.' के भी एक साल पूरे हो जाएंगे। वे लोग भी जानते हैं कि मैं अगले साल मां बनने की तैयारी कर रही हूं।"

Preeti Puri
उन्होंने आईएएनएस को बताया, "नौ वर्षो के अभिनय सफर में मैं पहली बार हास्य धारावाहिक में काम कर रही हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं बड़े पर्दे पर काम करना चाहती हूं। अभिनय में कदम रखने के बाद से मैंने छह फिल्मों में काम किया। आजकल कई लोग टेलीविजन से फिल्मों में कदम रख रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Read more about: tv टीवी
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X