प्रीति अमीन बनी परी

गौरतलब है कि इस शो से कुछ दिनों के लिए मदर फेरी को अलग कर दिया जायेगा । चूंकि उसे अपनी परीक्षाएं देनी है। ऐसे में प्रीति अपना कमाल दिखायेंगी। इस शो में उनका तकिया कलाम होगा जस्ट लाइक दैट। शो में उनका नाम सिमरन होगा। प्रीति ने इस बारे में कहा है कि उन्हें इस तरह के किरदार करने में बहुत मजा आ रहा है और वह चाहती हैं कि वह लगातार इस तरह के किरदार करती रहना चाहती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह अच्छी कॉमेडी कर लेती हैं।
गौरतलब है कि प्रीति अमीन भी जी सिने स्टार्स की खोज में से ही लोगों के सामने आयी थी। और लापतागंज में उनके किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। वह इसी किरदार से बेहद लोकप्रिय भी हो गयी हैं।


Click it and Unblock the Notifications











