..................... Preet Singh physical assault at mumbai club actress shares disturbing footage Tooth Broke Face Swelled Up - Hindi Filmibeat

Disturbing Video: मार मार कर तोड़ दिए दांत-सुजा दिया चेहरा, एक्ट्रेस के साथ मुंबई क्लब में बेरहमी से मारपीट

Preet Singh Physical Assault: रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला सीजन 16' की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर बेहद दर्दनाक वीडियो शेयर करते हुए हैरान करने वाली आपबीती सुनाई है। वीडियो शेयर करते हुए हसीना ने मुंबई के एक क्लब में अपने साथ हुए हैरेसमेंट का खुलासा किया है।

Preet Singh Physical Assault

प्रीत सिंह ने महिला सुरक्षा पर उठाया सवाल

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रीत सिंह अपना सूजा हुआ चेहरा दिखा रही हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर नील और दर्दनाक निशान देखने तो मिल रहे हैं। मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए प्रीत सिंह ने लिखा, "डिस्क्लेमर: मैंने हमेशा सुना है कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है, लेकिन मैंने कभी कल्पना नहीं की थी कि यह मेरा इस तरह स्वागत करेगा। लिखते समय भी मैं कांप रही हूं- मेरी आंखें सूजी हुई हैं, मेरे चेहरे पर चोट के निशान हैं, और मैं अभी भी जो हुआ उसे समझने की कोशिश कर रही हूं।"

प्रीत सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी ऐसी हालत एक इंफ्लुएंसर के मेल फ्रेंड ने की है। हालांकि उन्होंने इंफ्लुएंसर का नाम नहीं लिया है।

प्रीत सिंह ने बताई पूरी घटना

प्रीत सिंह ने आगे लिखा, "मैं अपने दोस्त के साथ एक क्लब में आराम से बैठी थी और टाइम स्पेंड कर रही थी, तभी अचानक एक लड़की चिल्लाने लगी और सवाल करने लगी कि हमें अंदर आने की इजाज़त कैसे मिली। शुरू में तो कहा-सुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला भयानक हो गया जब उसके एक दोस्त ने बीच में आकर हम पर हमला कर दिया। मुझे इतनी बुरी तरह मारा गया कि मेरा दांत टूट गया और चेहरा सूज गया। लोगों के बीच-बचाव करने पर ही मामला शांत हुआ। बाद में मुझे पता चला कि वह लड़की एक तथाकथित इन्फ्लुएंसर है। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि ऐसा खुलेआम कैसे हो सकता है। किसी को भी इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए," उसने लिखा।

सामना करने के लिए हिम्मत चाहिए

वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह काफी तेजी से वायरल हो रहा है। रियलिटी शो की एक अन्य प्रतियोगी ज़लक गोहिल ने कमेंट किया, "वह रात हमारे लिए एक बुरे सपने जैसी थी। मैं जानती हूं कि प्रीत किस दौर से गुज़री, और इसके बारे में बात करने के लिए वाकई हिम्मत चाहिए। मैं दिल से उम्मीद करती हूँ कि किसी को भी दोबारा कभी इस तरह की स्थिति का सामना न करना पड़े।"

फैंस और दोस्त बढ़ा रहे हौंसला

रुरु ठाकुर ने लिखा, "यह बहुत दुखद है। उम्मीद है आप ठीक होंगी। मैं सोच भी नहीं सकती। कृपया अपना ख्याल रखें। आप बहुत मजबूत महिला हैं।" हिमांशु अरोरा ने टिप्पणी की, "प्रीत, कृपया अपना ख्याल रखें। अगर आपको किसी चीज की जरूरत हो तो मुझे फोन कर देना।"

फातिमा सना शेख ने दिया सुझाव

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने लिखा, "कृपया शिकायत दर्ज कराएं। आशा है आप जल्द स्वस्थ हो जाएंगी।" इसके साथ ही तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने उनसे अपराधी का नाम पूछ रहे हैं और आवश्यक कानूनी कदम उठाने का अनुरोध किया।

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X