PICS: संभावना सेठ की प्री- वेडिंग फोटोशूट.. खूबसूरत!
पिछले दिनों दिव्यांका त्रिपाठी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी रही। कभी उनका प्री-वेडिंग फोटोशूट तो कभी उनका वेडिंग ट्रक। इन सभी ने पिछले दिनों आप सभी का ध्यान अपनी ओर बनाए रखा। अब उसी राह पर चल पड़ी हैं आइटम गर्ल संभावना सेठ। जी हां...कल यानि 14 जुलाई को संभावना अपने ब्वॉयफ्रेंड अविनाश द्वेवेदी के साथ शादी कर रही हैं। इसी के चलते संभावना ने अपना प्री-वेडिंग फोटोशूट कराया है।

इन फोटोज में संभावना और अविनाश ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। ब्ल्यू ब्लाउज़ और लहंगे के साथ लाल दुपट्टा लिए संभावना काफी खूबसूरत लग रही हैं। इस फोटोशूट की कुछ फोटोज पहले ही सामने आ चुकी हैं और कुछ नई फोटो कपल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
ये है दिव्यांका-विवेक का नया घर...आलीशान!
आपको बता दें कि संभावना ने अपने पेरेंट्स के खिलाफ जाकर अविनाश से सगाई की थी। संभावना ने खुद बताया था कि मैंने अपने पैरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर सगाई की है। मैं पिछले बहुत लम्बे समय से उन्हें मनाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वे इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए। उन्हें इस रिश्ते से ऐतराज इसलिए है कि जब हमारा अफेयर शुरू हुआ था तब अविनाश फाइनेंशियल तौर पर सेटल नहीं था. लेकिन अब सब कुछ ठीक हो चुका है।
फिलहाल आप देखें संभावना-अविनाश का प्री-वेडिंग फोटोशूट...
तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications











