बिग बॉस से बाहर होकर खुश हैं प्रत्युषा!
प्रत्युषा बैनर्जी को घर में रहते हुए कई बार सलमान खान की डांट भी सुननी पड़ी क्योंकि प्रत्युषा कभी भी खुद सा स्टैंड नहीं लेती थीं। प्रत्युषा और काम्या एक दूसरे के साथ ही अधिकतर वक्त बितातीं और काम्या जो कहतीं प्रत्युषा वही करती थीं। प्रत्युषा के लिए काम्या हर वक्त खड़ी रहतीं। हालांकि कई बार दोनों के बीच भी कुछ प्रोब्लम्स आईं और दोनों एक दूसरे से नाराज भी हुईं लेकिन दोनों की दोस्ती में दरार नहीं पड़ी। घर में प्रत्युषा को बच्ची कहकर भी बुलाया जाता था। एंडी प्रत्युषा को बच्ची कहते थे क्योंकि प्रत्युषा घर में सबसे छोटी थीं।
प्रत्युषा और एजाज का शुरुआत में काफी झगड़ा हुआ लेकिन बाद में प्रत्युषा और एजाज की अच्छी दोस्ती भी हो गयी। प्रत्युषा बैनर्जी आज रात बिग बॉस में सलमान खान के साथ घर में बिताए अपने दिनों के एक्सपीरियंस को लेकर बात करती नज़र आएंगी। सलमान खान ने तो प्रत्युषा से वादा भी किया है कि वो उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करेंगे। अब देखना है कि बिग बॉस के घर में जाना प्रत्युषा के लिए कितना लकी और फायदेमंद साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications












