'मास्टरशेफ' की रसोई में दिखेंगे प्रत्यूषा, गुरमीत और शब्बीर
टीवी कलाकार प्रत्यूषा बनर्जी, गुरमीत चौधरी और शब्बीर अहलूवालिया टीवी रियलिटी कार्यक्रम 'मास्टरशेफ-किचन के सुपरस्टार' की एक विशेष कड़ी में अपने पसंदीदा शेफ का उत्साह बढ़ाते नजर आएंगे।
'मास्टरशेफ' अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। अंतिम चरण के प्रतिभागी रिपुदमन हांडा, दोयल सारंगी और नवनीत रस्तोगी आखिरी दौर में अपना हुनर दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अखिरी दौर में उन्हें पहले से भी ज्यादा कड़ी चुनौतियां मिलने वाली हैं।

पिछले दिनों प्रतिस्पर्धा के अंतिम दौर में प्रत्यूषा, गुरमीत और शब्बीर अपने पसंदीदा प्रतिभागी का उत्साह बढ़ाने कार्यक्रम के सेट पर पहुंचे।
शब्बीर ने जहां नवनीत का समर्थन किया, वहीं गुरमीत ने रिपुदमन और प्रत्यूषा ने दोयल का उत्साह बढ़ाया। यह विशेष कड़ी 10 और 11 जून को स्टार प्लस पर प्रसारित होगी।
रिपुदम ने कहा, "मैं गुरमीत की आभारी हूं कि उन्होंने मेरा सहयोग किया और मेरे व्यंजनों की सराहना की।"
कार्यक्रम के निर्णायक शेफ कुणाल कपूर ने कहा कि इस बार प्रतिस्पर्धा और कड़ी होगी, विजेता का चुनाव करना हमारे लिए आसान नहीं होगा। शेफ संजीव कपूर और शेफ विकास खन्ना भी कार्यक्रम के निर्णायकों में शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











