प्रत्युषा के बिग बॉस से बाहर आने पर फूट-फूटकर रोयीं काम्या!
बिग बॉस 7 की शुरुआत से ही काम्या और प्रत्युषा को एक साथ ही देखा गया। दोनों ने हर समये एक दूसरे का साथ दिया और कभी भी एक दूसरे को अकेला नहीं छोड़ा। यहां तक कि एक दूसरे के लिए काम्या और प्रत्युषा ने घर के बाकी सदस्यों से भी झगड़ा किया। सलमान खान ने भी जब बिग बॉस के घर से नॉमिनेट होकर बाहर जाने वाले सदस्यों में सबसे कम वोट पाकर आखिरी दो सदस्यों के रुप में काम्या प्रत्युषा का नाम लिया तो सभी काफी हैरान थे। दोनों ही एक दूसरे की सबसे करीबी दोस्त थीं। सलमान ने भी कहा कि आप दोनों में से किसी एक के जाने से मुझे दोनों की दोस्ती के टूट जाने का अफसोस होगा।
सलमान खान ने पहले काम्या को कहा कि वो घर से बाहर आ जाएं। इसपर प्रत्युषा ने तनीषा के गले लगकर रोना शुरु कर दिया और काम्या भी प्रत्युषा के साथ गले लगकर उन्हें चुप कराने की कोशिश करने लगीं। काम्या अपना सामना भी पैक करने लगीं लेकिन तभी सलमान ने कहा कि प्रत्युषा इतना ना रोयें और वो खुद बाहर आ जाएं। घर से बाहर आने के बाद प्रत्युषा ने कहा कि वो बाहर आकर काफी खुश हैं क्योंकि घर में तो हर समय डर लगा रहता था।


Click it and Unblock the Notifications
