बिग बॉस 7 से प्रत्युषा हुईं बाहर, नहीं काम आए फैन्स!
प्रत्युषा बैनर्जी को हाल ही में बिग बॉस के घर का कैप्टन बनाया गया था। बिग बॉस के घर में कैप्टन बनने के लिए इस बार प्रत्युषा और एंडी को नॉमिनेट किया गया लेकिन एंडी से झगड़ा होने की वजह से उन्हें किसी ने वोट नहीं दिया और प्रत्युषा घर की नयी कैप्टन बन गयीं। प्रत्युषा के कैप्टन बनने से एंडी काफी दुखी भी हुए। एंडी ने भी प्रत्युषा को ही वोट दिया क्योंकि उन्हें पता था कोई उन्हें वोट नहीं करेगा। प्रत्युषा के साथ इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए तनीषा, गौहर, एजाज और काम्या नॉमनेट हुए थे। इन चारों में से सबसे कम वोट पाकर प्रत्युषा आखिरकार घर से बाहर हो गयीं।
प्रत्युषा को हाल ही में बिग बॉस के घर में हुए बिग बॉस अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सबसे निकम्मे कंटस्टे्ंट का अवॉर्ड मिला था। यानी प्रत्युषा के घर में होने या ना होने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रत्युषा के बाहर जाने से सबसे ज्यादा दुखी हैं काम्या क्योंकि प्रत्युषा सबसे ज्यादा करीब काम्या के थीं। प्रत्युषा और काम्या हर एक दुख में हमेशा एक दूसरे के साथ खड़ी रहीं।


Click it and Unblock the Notifications












