CONFIRM: प्रेग्नेंट थीं प्रत्युषा बनर्जी.. सामने आए और भी कई भयावह सच.. SHOCK
[टेलीविजन] प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में डॉक्टर्स ने यह कंफर्म कर दिया है एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थीं। यह मामला दिन ब दिन काफी मुश्किल होता जा रहा है। यूं तो पुलिस ने इसे सीधा सीधा सुसाइड का मामला बताया है। लेकिन प्रत्युषा के दोस्त और करीबी इसे सच नहीं मानते। उनके नजदीकियों की मानें तो प्रत्युषा को खुदकुशी के लिए उकसाया गया है।
ताजा बात करें तो, मुंबई के जेजे हॉस्पिटल की रिपोर्ट में कंफर्म हुआ है कि प्रत्यूषा बनर्जी प्रेग्नेंट थीं। इतना ही नहीं, डॉक्टरों का मानना है कि एक्ट्रेस ने 1 अप्रैल को सुसाइड करने से एक दिन पहले अबॉर्शन कराया था। इस रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि वह महीने भर पहले प्रेग्नेंट हुई थीं। बहरहाल, बच्चे का पिता कौन था, डॉक्टर्स के लिए अब यह साबित करना काफी मुश्किल है।
MUST READ: अब तक 7 लड़कियों को धोखा दे चुके हैं राहुल राज सिंह!
गौरतलब है कि, कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल को खुदकुशी कर ली। जी हां, इस खबर से सब हैरान गए। अपने पहले शो से ही प्रत्युषा ने दर्शकों के दिलों में घर लिया था, लिहाजा उनका यह कदम हैरान करने वाला है।
प्रत्युषा के बॉयफ्रैंड राहुल राज सिंह पर उन्हें खुदखुशी के लिए उकसाने का आरोप है, हालांकि राहुल लगातार खुद को बेकसूर बता रहे हैं। लेकिन कई बातें और प्रूव्स हैं जो राबुल को जिम्मेदार ठहरा रही है।
यहां जानें प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में बाहर आई सच्चाई-


Click it and Unblock the Notifications