UPDATE: प्रत्युषा बनर्जी SUICIDE केस.. गिरफ्तार होंगे बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह!

[टेलीविजन] टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी का सुसाइड केस दिन ब दिन काफी मुश्किल होता जा रहा है। यूं तो पुलिस ने इसे सीधा सीधा सुसाइड का मामला बताया है। लेकिन प्रत्युषा के दोस्त और करीबी इसे सच नहीं मानते। उनके नजदीकियों की मानें तो प्रत्युषा को खुदकुशी के लिए उकसाया गया है।

इस केस के शुरुआत से ही प्रत्युषा के बॉयफ्रैंड राहुल राज सिंह का नाम सामने आ रहा है। पहले पुलिस ने राहुल से थोड़ी बहुत पूछताछ कर के इस मामले को खत्म कर दिया था। लेकिन फिर घर के कूक और वॉचमैन के बयान रिकॉर्ड करने के बाद राहुल फिर शक के घेरे में आ गए हैं। उन बयानों के मुताबिक राहुल और प्रत्युषा के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।

SHOCK: प्रियंका चोपड़ा से लेकर सलमान खान.. सुसाइड मामले में इन्हें क्यों घसीटा!

बता दें, प्रत्युषा और राहुल एक साथ मुंबई में फ्लैट लेकर रहते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, काफी समय से उनके बीच कुछ सही नहीं रहा था। प्रत्युषा शादी करना चाहती थी, लेकिन राहुल इसके लिए अभी तैयार नहीं थे।

खैर, फिलहाल राहुल राज सिंह अपने मेडिकल कंडिशन की वजह से आईसीयू में भर्ती हैं। लेकिन पुलिस ने उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है, जिसके लिए जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।

यहां जानें प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड केस से जुड़े तथ्य-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X