..................... Pratyusha Banerjee Suicide Case Getting Complicated - Hindi Filmibeat

UPDATE: प्रत्युषा बनर्जी SUICIDE केस.. खुदकुशी के समय प्रेग्नेंट थीं एक्ट्रेस!

[टेलीविजन] टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी का सुसाइड केस दिन ब दिन काफी मुश्किल होता जा रहा है। यूं तो पुलिस ने इस सीधा सीधा सुसाइड का मामला बताया है। लेकिन प्रत्युषा के दोस्त और करीबी इसे सच नहीं मानते। उनके नजदीकियों की मानें तो प्रत्युषा को खुदकुशी के लिए उकसाया गया है।

खैर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ बताया है कि प्रत्युषा ने आत्महत्या की है। लेकिन इसके साथ ही साथ एक सनसनी करने वाला खुलासा किया गया है। सवाल है कि क्या प्रत्युषा बनर्जी प्रेग्नेंट थीं? जी हां, यह हम नहीं कह रहे, बल्कि मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टमार्टम के दौरान फॉरेसिक सर्जन को कुछ ऐसे तथ्य मिले हैं, जो प्रेग्नेंसी के शुरुआती स्टेज की तरफ इशारा करता है।

SHOCK: प्रियंका चोपड़ा से लेकर सलमान खान.. सुसाइड मामले में इन्हें क्यों घसीटा!

फिलहाल, आगे की जांच के लिए कुछ टेस्ट और हो रहे हैं। लेकिन यदि सब पॉजिटिव निकलता है तो प्रत्युषा के प्रेग्नेंट होने की खबर सच साबित हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि प्रत्युषा की कलाई में एक 4-5 महीने पुराना कटा निशान भी है.. जिससे लग रहा है कि प्रत्युषा एक बार पहले भी खुदकुशी करने की कोशिश कर चुकी हैं।

गौरतलब है कि, कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने बीते शुक्रवार खुदकुशी कर ली। जी हां, इस खबर से सब हैरान गए। अपने पहले शो से ही प्रत्युषा ने दर्शकों के दिलों में घर लिया था, लिहाजा उनका यह कदम हैरान करने वाला है।

यहां जानें प्रत्युषा बनर्जी के सुसाइड केस से जुड़े तथ्य-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X