UPDATE: प्रत्युषा बनर्जी SUICIDE केस.. इस मौत का बनाया जा रहा है मज़ाक.. क्यों!
[टेलीविजन] टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी का सुसाइड केस दिन ब दिन काफी मुश्किल होता जा रहा है। यूं तो पुलिस ने इसे सीधा सीधा सुसाइड का मामला बताया है। लेकिन प्रत्युषा के दोस्त और करीबी इसे सच नहीं मानते। उनके नजदीकियों की मानें तो प्रत्युषा को खुदकुशी के लिए उकसाया गया है।
इस केस के शुरुआत से ही प्रत्युषा के बॉयफ्रैंड राहुल राज सिंह का नाम सामने आ रहा है। पहले पुलिस ने राहुल से थोड़ी बहुत पूछताछ कर के इस मामले को खत्म कर दिया था। लेकिन फिर घर के कूक और वॉचमैन के बयान रिकॉर्ड करने के बाद राहुल फिर शक के घेरे में आ गए हैं। उन बयानों के मुताबिक राहुल और प्रत्युषा के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।
UPDATE: प्रत्युषा बनर्जी SUICIDE केस.. गिरफ्तार होंगे बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह!
खैर, जहां कुछ दोस्त प्रत्युषा के मौत की लड़ाई को काफी गंभीरता से ले रहे हैं। वहीं, कुछ सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं, जिन्होंने इस सुसाइड मामले में अपने फायदे के लिए जमकर भुनाया है। डॉली बिंद्रा जहां इस पूरे मामले में शुरू से असंवेदनशील नजर आ रही हैं, वहीं राखी सावंत ने भी हद कर दी।
यह कहना गलत नहीं होगा कि धीरे धीरे प्रत्युषा की मौत एक मजाक में बदलती जा रही है। पुलिस अपना काम कर रही है, लेकिन साथ ही साथ इस मामले को जानबूझकर खत्म नहीं होने दिया जा रहा है।
यहां जानें क्यों बन गई है प्रत्युषा की खुदकुशी एक मज़ाक-


Click it and Unblock the Notifications











