..................... Pratyusha Banerjee's ex boyfriend Rahul Raj Singh to become father soon, says he is very excited and nervous - Hindi Filmibeat

पिता बनने वाले हैं प्रत्युषा बनर्जी के एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह, बोले- एक्साइटेड और खुश हूं

pratyusha boyfriend

टीवी एक्टर राहुल राज सिंह जल्द ही पिता बनने वाले हैं। 2018 में राहुल राज ने अभिनेत्री और एंटरप्रेन्योर सलोनी शर्मा से शादी रचाई थी और अब दोनों जिंदगी के इस नए फेज की शुरुआत करने वाले हैं। राहुल राज कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं। उन्होंने इस बारे में मीडिया से बात भी की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में राहुल राज ने कहा- हमारा बेबी फरवरी में आने वाला है। जनवरी के अंत तक भी वो इस जन्म ले सकता है। मैं काफी समय से पिता बनना चाहता था और आखिरकार अब यह भगवान के आशीर्वाद से यह होने वाला है। यह काफी सुखद और दिल को छू लेने वाला है। मैं और मेरा पूरा परिवार जिंदगी के इस खूबसूरत फेज के लिए काफी उत्साहित हैं। बच्चे को गोद में लेने का मैं इंतजार कर रहा हूं।'

जब राहुल राज से पूछा गया कि क्या वो डैडी ड्यूटी के लिए तैयार हैं। इसके जवाब में राहुल राज ने मुस्कुराते हुए कहा- बिल्कुल, खुले दिल के साथ मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं मानसिक रूप से एक पिता की सारी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हूं। आशा करता हूं कि मैं एक अच्छा पिता बन पाऊंगा। अभी मेरे दिल, दिमाग में एक साथ कई चीजें चल रही हैं।'

राहुल राज और उनकी पत्नी ने कुछ नाम भी होने वाले बेबी के लिए चुन रखा है। उन्होंने कहा- हमारा बेबी हमारे लिए आशीर्वाद है। इसलिए, चाहे वह लड़का हो या लड़की, हमने कुछ नामों को चुन रखा है जिसका अर्थ भी ऐसा ही हो।

बता दें कि राहुल राज सिंह अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के निधन के बाद सुर्खियों में थे। बालिका वधु फेन प्रत्युषा बनर्जी का निधन आत्महत्या करने की वजह से अप्रैल, 2016 में हुआ था। राहुल राज मानते हैं कि लंबे संघर्ष, ट्रायल और समस्याओं के बाद आखिरकार अब उनकी जिंदगी में अच्छा होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X