MeToo: राहुल राज सिंह का मुश्ताक शेख पर आरोप, मुझे 11 बजे रात में घर बुलाया और...
मी टू अभियान इस समय जितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है ऐसा लग रहा है कि कई लोगों को चेहरे से नकाब उतर जाएंगें क्योंकि इसकी रफ्तार रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस समय महिलाओं के साथ तो कई घटनाओं की जानकारी सामने आई है लेकिन अब एक अलग तरह का केस टीवी की दुनिया से सामने आया है जिसमें अभिनेता राहुल राज सिंह ने मुश्ताक शेख पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। इसके अलावा उनका आरोप है कि मुश्ताक शेख ने उनका करियर की बर्बाद करके रख दिया है।
राहुल ने बताया कि एक बार करीब रात के 11 बजे मुश्ताक शेख ने उनके अपने घर बुलाया और अंदर वाले कमरे में ले गए। इसके बाद वो बोले कि अब वो उनके साथ कुछ ऐसा करेंगे जिसको वो काफी ज्यादा एंज्वाय करेंगें।

मैं काफी डर गया और ये सब करने से मना कर दिया। राहुल राज का कहना है कि उसके बाद से कई प्रोजेक्ट ही उनके हाथ से निकलते चले जा रहे थे।
बता दें कि इस कैंपेन में कई बड़े लोगों का नाम आ चुका है जिनमें नाना पाटेकर से लेकर रजत कपूर, आलोकनाथ, विकास बहल, साजिद खान और लव रंजन जैसे लोग शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











