प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज, गुस्साई भीड़ ने किया हमला !
नए साल का आगाज होते ही एक बार फिर से दिवंगत टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह विवादों का हिस्सा बन गए हैं। हाल ही में राहुल राज सिंह के शादी की खबरें सामने आयी थीं।
अब उनके खिलाफ एक बड़ा मामला खुल कर सामने आया है। राहुल राज सिंह पर एक शो के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के साथ अब उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

राहुल राज सिंह के खिलाफ मुंबई के सांताक्रूज पुलिस खाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। राहुल राज के साथ अब इस मामले पर अंकित तिवारी का नाम भी सामने आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications