..................... Pratyusha Banerjee last short film released on her death anniversary - Hindi Filmibeat

Viral Video - पहली पुण्यतिथी पर रिलीज हुई प्रत्युषा की आखिरी फिल्म

प्रत्यूषा की आखिरी फिल्म में उनकी निजी जिंदगी की झलक दिखाई पड़ी। रिश्तों में उलझी प्रत्यूषा निराश दिखाई दीं। काम्या ने बताई सच्चाई।

By Utkarsh

अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की जिंदगी की आखिरी शार्ट फिल्म आखिरकार रिलीज हो गई है। कई विवादों और कोर्ट केस के बावजूद उनकी बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी ने इस शॉर्ट फिल्म को ठीक प्रत्यूषा की पुण्यतिथी पर रिलीज किया है। प्रत्यूषा ने एक साल पहले आज ही के दिन यानी 1 अप्रैल को सुसाइड कर लिया था।

18 मिनट की इस फिल्म में रिश्तों की उलझनों की बात की गई है। खूबसूरती से शुरू हुआ एक रिश्ता दोनों के लिए बोझिल बनता दिखाया गया है। इस रिश्ते को प्रत्युषा कई तरीकों से संभालने की कोशिश करती हैं लेकिन आखिरकार रिश्ता टूट ही जाता है और बाद में प्रत्युषा ऐसे मोड़ पर खड़ी दिखाई देती हैं, जहां से जिंदगी बोझ लगने लगती है। प्रत्यूषा पर बनी इस फिल्म में काम्या पंजाबी सूत्रधार की भूमिका में हैं जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है।

pratyusha-banerjee-last-short-film-released-on-her-death-anniversary

'हम कुछ कह ना सके' नाम से रिलीज हुई इस शॉर्ट फिल्म का प्रोमो आने के बाद काफी बवाल हुआ था। फिल्म में कैरेक्टर का नाम राहुल होने के बाद प्रत्युषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज ने इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ऐसी खबरें आ रही थीं कि कोर्ट ने इस फिल्म की रिलीज पर स्टे लगाया है। वहीं अगर स्टे की खबरें सही हैं तो फिल्म का रिलीज होना संदेह के घेरे में दिखाई देता है।

हाल ही में काम्या पंजाबी ने इस बारे में बात करते हुए बताया था कि ये फिक्शन फिल्म है लेकिन इस कहानी में वही दिखाया गया है जिससे प्रत्यूषा असली जिंदगी में जूझ रही थीं। मैं नैरेटर की भूमिका में हूं और प्रत्यूषा की रील और रीयल जिंदगी को जोड़कर दिखाउंगी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इमोशनल सीन्स में प्रत्यूषा ने ग्लिसरीन का उपयोग नहीं किया था। काम्या ने ये भी बताया कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स शूट होने से पहले ही प्रत्यूषा ने सुसाइड कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X