प्रत्युषा की मौत पर एक्स राहुल राज ने साधा काम्या पंजाबी पर निशाना, किए चौंकाने वाले खुलासे

Pratyusha Banerjee Ex target Kamya Punjabi: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस और आनंदी के किरदार से सभी का दिल जीत चुकी प्रत्युषा बनर्जी ने साल 2016 में आत्महत्या की थी। एक्ट्रेस की मौत को 9 साल हो चुके हैं और एक्ट्रेस की मौत का जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड राहुल को ठहराया गया था, लेकिन बाद में उन्हें यह कहकर बरी कर दिया गया था कि एक्ट्रेस ने डिप्रेशन में आकर जान ली थी।
वहीं अब राहुल राज ने प्रत्युषा की दोस्त कही जाने वाली काम्या पंजाबी पर निशाना साधा है। राहुल पहले तो यह कहते हैं कि उन्हें इस मामले में विलेन बनाने की कोशिश की गई। जबकि काम्या एक नकली इंसान हैं। वह प्रत्युषा की दोस्त नहीं थीं।
राहुल राज आगे कहते हैं कि प्रत्युषा 21 साल की थी और काम्या 40 की दोनों में दोस्ती कैसे हो सकती है। अगर वह खुद को उसकी बड़ी बहन बतातीं तब भी ठीक था। प्रत्युषा बस उनके लिए उनका खर्चा उठाने का साधन थी। क्योंकि लगभग सारे ही खर्चे प्रत्युषा करती थी, लेकिन फिर भी काम्या ने कभी भी प्रत्युषा को शराब पीने से नहीं रोका। उन्हें इस समय उससे कहना चाहिए था कि तुम शराब मत पिओ ये तुम्हारी शराब पीने की उम्र नहीं है करियर बनाओ लेकिन उन्होंने उसे शराब पीने में बढ़ावा दिया। विकास और उसमें भी उम्र का काफी फर्क था तो दोनों दोस्त कहां से हुए ?
काम्या जितना भी प्रत्युषा के साथ रहीं उसमें वह उनका ही स्वार्थ था। राहुल राज ने आगे खुलासा करते हुए कहा कि प्रत्युषा को जब अस्पताल ले जाया गया था तब उनकी सांसें चल रही थीं, लेकिन फॉर्मेलिटीज़ पूरी करने वजह से एक्ट्रेस ने दम तोड़ दिया था। काम्या अब यही बोलती हैं कि उन्होंने ये सब किया। प्रत्युषा के पिता ने भी उन्हें (राहुल) को ही दोषी माना। जिस वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। प्रत्युषा अगर आज होती तो उसका करियर शाइन करता क्योंकि उस समय वह सभी की लाडली बन चुकी थी।


Click it and Unblock the Notifications











