'प्रत्युषा बनर्जी ने की थी आत्महत्या', जानें क्यों सालों बाद एक्स बॉयफ्रेंड राहुल राज ने दिया ऐसा बयान

Rahul Raj on late actress Pratyusha Banerjee: टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाने के बाद घर-घर तक पॉपुलर हो गई थीं। लेकिन, 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रत्युषा बनर्जी के अचानक निधन से पूरा देश हैरान रह गया था। उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज को उनकी मौत का जिम्मेदार माना गया था।
कुछ समय तक उन्हें इस वजह से जेल में भी रहना पड़ा था। सालों बाद राहुल राज ने अब प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या पर बातचीत की है। आज तक के साथ बातचीत में राहुल राज ने प्रत्युषा बनर्जी के पैरेंट्स के बारे में भी बात की जिन्होंने राहुल राज के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई थी।
सालों बाद राहुल राज ने प्रत्युषा के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि उनका अभिनेत्री की मौत से कोई लेना देना नहीं है। राहुल राज ने ये दावा भी किया है कि प्रत्युषा बनर्जी ने आत्महत्या जैसा कोई कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि, सुसाइड से एक रात पहले तो दोनों पार्टी कर रहे थे फिर कोई ऐसा कैसे कर सकता है।
उन्होंने आगे कहा - 'मैं मानता ही नहीं हूं कि उन्होंने सुसाइड किया था। उस दिन प्रत्युषा मुझे डराने के लिए फांसी लगाने वाला वीडियो बना रही थी। वो अक्सर ऐसा करती रहती थी। उसी दौरान उसका पैर फिसला होगा या वह अनियंत्रित हुई होगी, जिसकी वजह से ये घटना हुई।'
साथ ही राहुल राज ने ये भी कहा कि वो प्रत्युषा बनर्जी के माता-पिता से मुलाकात करना चाहते हैं। राहुल राज पर प्रत्युषा को उनके पैरेंट्स के खिलाफ भड़काने का आरोप लगा था। साथ ही यह भी कहा गया था कि, उन्होंने प्रत्युषा की प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया और कई अफेयर भी चलाए। राहुल राज ने कहा है कि कि प्रत्युषा खुद अपने माता-पिता के कर्जे से परेशान रहती थी और वो चुकाने में उनकी मदद करते थे।
राहुल राज ने साथ ही काम्या पंजाबी समेत कई सेलेब्स पर प्रत्युषा के माता-पिता को भड़काने का आरोप लगाया है और कहा है कि जरूरत पड़ेगी तो वो उनकी मदद भी करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











