प्रत्युषा बनर्जी मौत केस: 'आनंदी' के माता-पिता का छलका दर्द, कहा- 'हमारा तो सब लुट गया, 1 रुपया भी नहीं बचा'
बालिका वधू फेम प्रत्युषा बनर्जी का 1 अप्रैल 2016 को आकस्मिक मौत हो गई थी। प्रत्युषा बनर्जी की मौत की गुत्थी आज तक सुलझी नहीं है। प्रत्युषा बनर्जी के माता पिता आज भी कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा रहे हैं और आस लगाए बैठे हैं कि उनकी बेटी को न्याय मिलेगा। एक इंटरव्यू में प्रत्युषा बनर्जी के माता पिता ने बताया कि उन्होंने इस केस में सब कुछ गंवा दिया है और अब उनके पास एक रुपया भी नहीं बचा है।
प्रत्युषा बनर्जी के पैरेंट्स ने अपने दर्दनाक हालातों के बारे में बताया कि उनकी एकमात्र सहारा प्रत्युषा ही थी, जिसके जाने के बाद उनका सबकुछ खत्म हो गया। प्रत्युषा बनर्जी की मौत का सच जानने के चलते उन्होंने सब कुछ दांव पर लगा दिया और आज ये हालात हैं कि वह एक कमरे में जिंदगी गुजारने पर मजबूर हो गए हैं। उनका सब कुछ बर्बाद हो चुका है और कर्जे तले भी दब गए हैं।

प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने कहा कि बेटी के जाने के बाद उनका घर तूफान जैसी परिस्थितियों का सामना कर रहा है। बेटी ने ही उनकी जिंदगी को फर्श से अर्श तक पहुंचाया था लेकिन अब सब उल्टा हो चुका है। परिवार कर्ज में दब चुका है।
गौरतलब है कि प्रत्युषा बनर्जी को इंडस्ट्री में फेम बालिका वधू सीरियल में आनंदी का किरदारनिभाने से मिला। लेकिन फैंस को झटका तब लगा जब अचानक उनकी मौत की खबर आई। 1 अप्रैल 2016 को प्रत्युषा बनर्जी का शव उनके घर से मिला। परिवार ने उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगाया था।

प्रत्युषा बनर्जी की मां करती हैं काम
प्रत्युषा बनर्जी की मां घर चलाने के लिए चाइल्ड केयर सेंटर में काम करती हैं। प्रत्युषा बनर्जी की मौत का केस पिछले 5 सालों से परिवार लड़ रहा है। फिलहाल ये मामला कोर्ट में हैं।

पिता दिलवाएंगे बेटी को न्याय
प्रत्युषा बनर्जी के पिता ने कहा कि बेशक हालात कठिन हो गए हैं लेकिन उनकी हिम्मत और उम्मीद अभी तक टूटी नहीं है। वह आखिरी दम तक बेटी के लिए लड़ेंगे और अपराधियों को सजा दिलवाएंगे।

विकास गुप्ता ने प्रत्युषा बनर्जी को लेकर क्या कहा था
प्रत्युषा बनर्जी को लेकर कुछ समय पहले बिग बॉस फेम विकास गुप्ता ने कहा था कि वह प्रत्युषा को डेट कर चुके हैं लेकिन जब एक्ट्रेसको विकास गुप्ता के बाइसेक्शुअल होने की बात पता चली तो प्रत्यूषा ने उनसे दूरी बना ली थी।

विकास के दावे पर प्रत्युषा बनर्जी के पिता का रिएक्शन
विकास गुप्ता के बयान को लेकर प्रत्युषा बनर्जी के पिता का कहना है कि मरी हुई बेटी के बारे में ये सब पढ़ना सुनना अच्छा नहीं लगता है। मेरी समझ से परे हैं और वह ऐसे बयान को तूल नहीं देना चाहते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनकी बेटी का केस महज गॉसिप्स बनकर रह गया है।

कानून के भरोसे प्रत्युषा बनर्जी के माता पिता
प्रत्युषा बनर्जी के पिता शंकर बनर्जी ने कहा कि उनका परिवार आज भी कानून के भरोसे हैं। कानून व्यवस्था की लापरवाही को देखकर दिल कमजोर हो जाता है क्योंकि बेटी का अपराधी आराम से बैठकर जिंदगी गुजार रहा है। जबकि हम घुट घुट कर जी रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











