हैजल ने प्रत्युषा को बताया निगेटिव तो काम्या की तारीफ...

कलर्स के विवादित लेकिन बहुप्रचलित रियलिटी शो बिग बॉस 7 से पहले ही हफ्ते में बाहर हुई अभिनेत्री हैजेल कीच का कहना है कि बिग बॉस के अंदर सबसे ज्यादा उपद्रवी कोई है तो वह है प्रत्युषा बैनर्जी, जिन्हें केवल मुश्किलें खड़ी करने में ही मजा आता है। उनकी लोकप्रियता ज्यादा है इसलिए हो सकता है कि वह शो के अंदर काफी दिनों तक बनीं रहें लेकिन उनकी सोच काफी निगेटिव है। मालूम हो कि सलमान खान की हिट फिल्म 'बॉडीगार्ड' में अभिनय कर चुकीं हैजेल शो से बाहर होने वाली पहली प्रतियोगी थीं।

हैजल ने जहां आनंदी फेम प्रत्युषा को निगेटिव पर्सन करार दिया वहीं दूसरी ओर उन्होंने काम्या पंजाबी की तारीफ की। हैजल ने कहा कि मुझे काम्या पंजाबी पसंद हैं..वह स्पष्ट वक्ता हैं और जो महसूस करती हैं उसको कह सकती हैं।

गौरतलब है कि 15 सितंबर से कलर्स पर रात नौ बजे प्रचारित हो रहे हैं बिग बॉस सीजन 7 में हैजल को जहन्नुम में भेजा गया था, लेकिन वह कहती हैं कि यह उतना बुरा नहीं था जितना दिखा। खैर शो से बहुत जल्दी ही बाहर होने पर अफसोस जताते हुए हैजल ने कौन जीतेगा? पूछे जाने पर 26 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा, "मैं नहीं जानती कि लोग क्या देखना पसंद करते हैं..गंदे इंसान और एक अच्छा इंसान। लोग किसे देखकर आनंदित हैं, यह उस पर निर्भर है।"

कार्यक्रम में अन्य प्रतिभागियों में प्रत्यूषा बनर्जी, काम्या, कुशाल टंडन, गौहर खान, अपूर्वा अग्निहोत्री, उनकी पत्नी शिल्पा, तनीषा मुखर्जी, रतन राजपूत, अरमान कोहली, वीजे एंडी, अनीता आडवाणी, संग्राम सिंह और एली एवारम शामिल हैं। शो का प्रसारण कलर्स पर रात नौ बजे हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X