प्रत्युषा बनर्जी SUICIDE केस.. अब तक 7 लड़कियों को धोखा दे चुके हैं राहुल राज सिंह!
[टेलीविजन] प्रत्युषा बनर्जी सुसाइड केस में पुलिस ने राहुल राज सिंह को जमानत देने से इंकार कर दिया है। यह मामला दिन ब दिन काफी मुश्किल होता जा रहा है। यूं तो पुलिस ने इसे सीधा सीधा सुसाइड का मामला बताया है। लेकिन प्रत्युषा के दोस्त और करीबी इसे सच नहीं मानते। उनके नजदीकियों की मानें तो प्रत्युषा को खुदकुशी के लिए उकसाया गया है।
इस केस के शुरुआत से ही प्रत्युषा के बॉयफ्रैंड राहुल राज सिंह का नाम सामने आ रहा है। पहले पुलिस ने राहुल से थोड़ी बहुत पूछताछ कर के इस मामले को खत्म कर दिया था। लेकिन फिर घर के कूक और वॉचमैन के बयान रिकॉर्ड करने के बाद राहुल फिर शक के घेरे में आ गए हैं। उन बयानों के मुताबिक राहुल और प्रत्युषा के बीच अक्सर लड़ाई होती थी।
SHOCK: प्रियंका चोपड़ा से लेकर सलमान खान.. सुसाइड मामले में इन्हें क्यों घसीटा!
इतना ही नहीं, धीरे धीरे राहुल राज सिंह को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो प्रत्युषा से पहले भी राहुल 7 लड़कियों को धोखा दे चुके हैं। जिनमें से दो लड़कियां इस केस के दौरान खुलकर बाहर भी आई हैं। उनके मुताबिक राहुल पहले लड़कियों से प्यार का नाटक करते हैं, फिर इंडस्ट्री में काम दिलवाने का ऑफर.. और फिर पैसे लेकर गायब हो जाते हैं।
खैर, फिलहाल राहुल राज सिंह अपने मेडिकल कंडिशन की वजह से आईसीयू में भर्ती हैं। जैसे ही राहुल की हालत में सुधार आता है, पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।
यहां जानें क्यों हैं राहुल राज सिंह शक के घेरे में-


Click it and Unblock the Notifications