'प्रत्युषा बनर्जी खुदकुशी नहीं कर सकती.. यह एक मर्डर है!'
[टेलीविजन] कलर्स चैनल के पॉपुलर शो 'बालिका वधु' में आनंदी का किरदार निभाने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने खुदकुशी कर ली। जी हां, इस खबर से फैंस के साथ साथ पूरी इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। अपने पहले शो से प्रत्युषा ने दर्शकों के दिलों में घर लिया था, लिहाजा उनका यह कदम हैरान करने वाला है।
प्रत्युषा काफी सालों से टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी थीं। बालिका वधु से फेम में आई प्रत्युषा को दर्शक 'बिग बॉस 7', 'झलक दिखला जा 5' और 'इतना करो न मुझे प्यार' में भी देख चुके हैं। इस तरह अचानक उनकी मौत से सभी हैरान हैं। खबरों की मानें तो एक दिन पहले ही प्रत्युषा की उनके बॉयफ्रेंड से लड़ाई हुई थी। प्रत्युषा को शक था कि उनके बॉयफ्रेंड का किसी और के साथ अफेयर था। लेकिन खुदकुशी की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
प्रत्युषा बनर्जी SUICIDE: सलमान खान से लेकर करण जौहर भी हैरत में.. जताया अफसोस!
बहरहाल, इस बीच टीवी स्टार एजाज खान और फिर डॉली बिंद्रा ने बयान दिया है कि प्रत्युषा ऐसी लड़की थी ही नहीं जो खुदकुशी कर ले। प्रत्युषा एक हिम्मती लड़की थी। बिग बॉस में प्रत्युशा के साथ कंटेस्टेंट रह चुके एजाज खान ने कहा कि यह खुदकुशी नहीं.. एक प्लान किया हुआ मर्डर है..
वहीं, डॉली बिंद्रा ने कहा कि, मैं अक्सर प्रत्युषा से मिलती रही हूं.. बिग बॉस से अलग भी हमारा अच्छा कनेक्शन रहा है.. मुझे पता है कि प्रत्युषा ऐसी लड़की नहीं है जो खुदकुशी कर ले।
बहरहाल, हैरानी की बात यह भी है कि प्रत्युषा के बॉयफ्रैंड राहुल राज सिंह प्रत्युषा को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद से गायब हैं। इतना ही नहीं, बल्कि प्रत्युषा का मोबाइल भी राहुल के पास ही नहीं, जो कि अब स्विच ऑफ आ रहा है।
यहां देखें प्रत्युषा की उनके बॉयफ्रैंड के साथ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











