काम्या पंजाबी पर आई मुसीबत..प्रत्यूषा के BF ने किया मानहानि का केस!

प्रत्यूषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड ने हाल ही में एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है।

By Shivani Verma

प्रत्यूषा बनर्जी सुसाइड केस को लेकर उनके ब्वॉयफ्रेंड हमेशा ही किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। और हर बार इनकी मुसीबतें बढ़ती ही जाती हैं। लेकिन इस बार कुछ उल्टा ही हुआ। इस बार मुसीबत बढ़ी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी की।

Rahul Raj-Kamya

जी हां..राहुल राज ने काम्या पंजाबी पर एक करोड़ रुपए के मानहानि का मुकदमा किया है। राहुल राज सिंह ने कहा, 'मैं रांची से हूं, इसलिए मैंने काम्या पंजाबी और उनके तीन साथियों के खिलाफ रांची हाइकोर्ट में केस दर्ज कराया है। मैं चाहता हूं कि वो सभी लोग सार्वजनिक तौर पर माफी मांगे, जिन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए मुझ पर और मेरे परिवार पर गंभीर आरोप लगाए।

बिग बॉस LIVE: सारे धमाके एक साथ - पहली फाइट...पहला नॉमिनेशन और पहला टास्क!

काम्या ने प्रत्यूषा की दोस्त होने का दावा किया। अगर वह प्रत्यूषा केस को हल करने में मदद करना चाहती थीं, तो पहले पुलिस के पास जातीं, मीडिया के पास नहीं। मैं चाहता हूं कि काम्या कोर्ट में अब वो सभी आरोप साबित करें, जो उन्होंने मुझे पर लगाए हैं।'

काम्या ने प्रत्यूषा की मौत के बाद जो प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी उसमे विकास गुप्ता, अदा खान, शशांक व्यास और सारा खान भी मौजूद थे। यहां काम्या ने प्रत्यूषा की मौत के लिए राहुल को जिम्मेदार ठहराया था।

#VIDEO..बिग बॉस में इस बार भी हाथापाई तय..ये रहा सबूत!

वही, जब काम्या से राहुल द्वारा किए गए केस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, कि मुझे अभी तक कोई कानूनी नोटिस नहीं मिला है। एक बार नोटिस मिल जाएग, तब मैं निर्णय लूंगी कि आगे क्या करना है। मैं किसी से डरने वाली नहीं हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X