प्रत्युषा बनर्जी केस : चार्जशीट में नाम आने से राहुल राज फरार!
प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या की गुत्थी उलझती जा रही है। हर बार इस केस को लेकर कोई न कोई नया मोड़ सामने आता ही रहता है। खबर है कि टीवी कलाकार प्रत्युषा बनर्जी की आत्म हत्या मामले में मुंबई पुलिस की चार्जशीट में उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज का नाम आने के बाद से वो फरार हो गए हैं। जिसके बाद मुंबई पुलिस राहुल की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

पिछले सप्ताह कोर्ट ने भी राहुल की एंटीसिपेटरी बेल को रिजेक्ट कर दिया था। बताया जा रहा है कि मुताबिक राहुल का फोन स्विच ऑफ है और उनके फोन का लोकेशन भी ट्रेस नहीं हो रहा है। राहुल के घर पर ही ताला लगा हुआ है। वर्सोवा पुलिस स्टेशन के सीनियर इंस्पेक्टर किरण काले ने कहा कि अगर राहुल मिलता है, तो उसे तुरंत अरेस्ट किया जाएगा। आपको बता दें कि पुलिस द्वारा बोरीवली कोर्ट में दायर की गई 1001 पन्नों की रिपोर्ट में लगातार कई ऐसे सबूत दिए गए है, जिससे पता चलता है कि राहुल ही इस आत्म हत्या के लिए जिम्मेदार है।
'डीजे वाली गर्ल' का बिकिनी लुक...देखकर रह जाएंगे दंग!
चार्जशीट में पुलिस ने राहुल राज को धारा 306, 323, 504 और 506 के आरोपी बनाया है चार्जशीट में प्रत्युषा के साथ मारपीट का भी जिक्र है साथ ही चार्जशीट में पुलिस ने 45 गवाहों के दर्ज बयान भी कोर्ट में पेश किए हैं। प्रत्युषा और राहुल के बीच हुई आखिरी बातचीत का ऑडियो भी पुलिस ने इसके साथ पेश किया है।
Aww! तो ऐसे हुआ था दिव्यांका को विवेक से प्यार..देखें वीडियो!
प्रत्युषा की मां, प्रत्युषा और राहुल की एक्स गर्लफ्रेंड सलोनी शर्मा के इनकम टैक्स रिटर्न का ब्योरा भी पेश किया गया है। हीर पटेल नाम की एक मॉडल ने राहुल पर कई गंभीर आरोप लगाए है। हीर का कहना है कि राहुल बड़ी ही चालाकी से साजिश के तहत लूटता है और उनका शोषण करता है।


Click it and Unblock the Notifications