बिग बॉस मे आने से पहले प्रत्युषा का हंगामा, कहा ब्वॉयफ्रैंड ने मारा!
बिग बॉस में हर साल आने वाले सेलिब्रिटीज कुछ ना कुछ ऐसा हंगामा करके आते हैं जिससे कि अंदर जाने के बाद उन्हें लोगों के वोट ज्यादा से ज्यादा मिलें और साथ ही उनके पास कुछ हो बिग बॉस के घर के अंदर बात करने के लिए। कोई ऐसा टॉपिक जिसके बारे में सुनने के लिए दर्शक भी बेताब हों और बिग बॉस देखने बैठ जाएं। इससे शो की टीआरपी के साथ साथ कंटस्टेंट की टीआरपी भी काफी बढ़ती है। ऐसे कंटस्टेंस जिनकी पर्सनल लाइफ को लेकर दर्शकों के अंदर सहानुभूति हो उन्हें ही शो के दौरान सबसे ज्यादा वक्त अंदर रखा जाता है और उन्हें ही सबसे ज्यादा वोट भी मिलते हैं। टीवी एक्ट्रेस प्रत्यूषा बैनर्जी इस बात को अच्छी तरह से जानती हैं तभी बिग बॉस में अपने नाम अनाउँस होने के बाद ब्वॉयफ्रैंड के खिलाफ कंपलेन लिखाकर खुद के लिए दर्शकों की सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रही हैं।
प्रत्यूषा टीवी शो बालिका वधू में मेन लीड रोल आनंदी का किरदार निभाती थीं। लेकिन बाद में उन्होंने टीवी शो छोड़ दिया। प्रित्यूशा का नाम बिग बॉस सीजन 7 के लिए सेलेक्ट किया गया है और हाल ही में बिग बॉस के कंटस्टेंट की लिस्ट भी बताई गयी है जिसमें प्रत्यूषा का नाम भी है। अब कल रात को करीब 10 बजे प्रत्यूशा ने अपने ब्वॉयफ्रैंड मकरंद के खिलाफ कंपलेन लिखाई है कि वो उनके साथ मारपीट करते हैं और उनके साथ गलत तरह से बर्ताव भी करते हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रत्यूषा ने ये भी कहा है कि काफी समय से हम दोनों मिले भी नहीं हैं जबकि कुछ ही दिन पहले प्रत्यूषा अपने ब्वॉयफ्रैंड के साथ दिल्ली अपनी दोस्त की शादी में गयी थीं।
प्रत्यूषा की इस कंपलेन को लेकर काफी हंगामा हुआ लेकिन प्रत्यूशा की इस कंपलेन के बाद आज दोपहर करीब 2 बजे मकरंद (प्रत्यूषा का ब्वॉयफ्रैंड) ने भी पुलिस स्टेशन जाकर प्रत्यूषा के खिलाफ कंपलेन लिखाई है। जब प्रत्यूषा से इस बारे में बात करने के लिए मीडिया ने उन्हें फोन किया तो प्रत्यूषा ने कहा कि वो मीडिया से बात नहीं करना चाहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications