'सेट पर हो गई थी बेहोश...', Pratiksha Honmukhe ने महीनों बाद 'ये रिश्ता' शो को लेकर तोड़ी चुप्पी

Pratiksha Honmukhe On YRKKH Controversy: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल वैसे तो कई सालों से दर्शकों के बीच में छाया हुआ है। लेकिन कई बार यह शो चर्चा में भी आया है। शो की कहानी कई जेनरेशन आगे पहुंच चुकी है और कई बार शो विवादों में भी आ चुका है। दरअसल जब चौथी पीढ़ी की शुरुआत हुई थी तो शो में शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को लीड रोल में देखा गया था।
हालांकि आपको बता दें कि बाद में रातों-रात शहजाद और प्रतीक्षा होनमुखे दोनों को ही शो से बाहर कर दिया गया। शो कप प्रोड्यूसर राजन शाही द्वारा यह भी बयान जारी किया गया था कि दोनों प्रोफेशनल नहीं थे और इसी के चलते दोनों को शो से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अब काफी लंबे वक्त बाद प्रतीक्षा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।
सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान प्रतीक्षा होनमुखे ने प्रोड्यूसर राजन शाही को एक अच्छा इंसान बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह इस मौके के लिए उनकी बहुत आभारी रहेगी। एक्ट्रेस ने बताया कि वह कभी भी उनको निराश नहीं करना चाहती हैं। ना ही उनको कोई किसी से शिकायत है।
हालांकि इस इंटरव्यू के दौरान प्रतीक्षा होनमुखे ने शो के डायरेक्टर्स को लेकर बात की है। अभिनेत्री ने शो के डायरेक्टर्स का उनके साथ में अच्छा व्यवहार करने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए भी उनकी तारीफ की है। हालांकि इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि एक डायरेक्टर था जो उनको पसंद नहीं करता था और अक्सर उनको डांटता रहता था।
प्रतीक्षा होनमुखे ने खुलासा किया कि सेट पर उनका अनुभव ऐसा था कि वह इमोशनली पूरी तरीके से टूट जाया करती थी और रोने लग जाती थी। तो वह बहुत बेचैन हो जाया करती थी और अभिनेत्री ने उस डायरेक्टर के बर्ताव को अपमानजनक भी बताया था।
प्रतीक्षा होनमुखे ने बताया कि "डांटने और अपमानित करने के बीच एक लाइन होती है और यह मेरे साथ में होता था। मैं रोज सेट पर रोती थी। हमेशा वहां पर मैं चिंतित और डरी हुई रहती थी। कास्ट और क्रू मेंबर्स को भी इस बारे में अच्छे से पता था। एक बार डांस सीक्वेंस की शूटिंग में बेहोश हो गई थी।" हालांकि एक्ट्रेस ने यह अफसोस जताया कि उन्होंने प्रोड्यूसर राजन शाही से इस अपमान के बारे में बात कभी नहीं की।


Click it and Unblock the Notifications











